Home / ब्लॉग / कृपया मातृत्व का झूठा महिमा मंडन न करें

कृपया मातृत्व का झूठा महिमा मंडन न करें

वैचारिक मासिक रविवार के अगले अंक में मातृत्व को ले कर एक रोचक बहस आ रही है। सविता पाठक का कहना है कि मातृत्व कोई इतनी बड़ी चीज नहीं    कि उसके लिए करियर की बलि दे जाए। मातृत्व बांधता है, जबकि करियर मुक्त करता है। लोग एक तरफ मातृत्व का महिमा मंडन करते हैं, दूसरी ओर मां बनना स्त्री के करियर की राह में रोड़ा बन जाता है। कई विश्व सुंदरियों को मां होने के कारण अपना ताज वापस करना पड़ा। 
दूसरी लेखिका अनन्या भट्ट इसका समर्थन करती हैं, पर यह भी पूछती हैं कि मां बनना इतना बडा काम है कि उसकी कीमत अकेले स्त्री क्यों चुकाए? मां बनना स्त्री के लिए तब बंधनकारी नहीं रह जाएगा जब इसकी कीमत पूरा समाज चुकाए। यानी मातृत्व भी स्त्री के करियर का अंग हो सकता है। स्त्रियां मां बनने से इनकार कर दें, तब देखिए कितना बड़ा तूफान खड़ा हो जाएगा। स्पष्ट है कि बच्चा आता मां-बाप के माध्यम से, पर वह होता समाज का है। इसलिए वह और उसकी जननी, दोनों को सामाजिक सहयोग मिलना चाहिए।
रविवार पत्रिका 32 वर्ष से हर महीने प्रकाशित होती रही है, पर कई महीने से नए रूप में आई है। इसके प्रधान संपादक सुभाष खंडेलवाल और सलाहकार संपादक राजकिशोर हैं। बारह अंकों का मूल्य 220 रु. हैं, जिसके लिए चेक रविवार पब्लिकेशंस प्रा.लि., 210, कॉरपोरेट हाउस, बी ब्लॉक, द्वितीय मंजिल, 169,आरएनटी मार्ग, इंदौर को भेजा जा सकता है।   
कृपया मातृत्व का झूठा महिमा मंडन न करें
सविता पाठक
यह फिलीपींस की राजधानी मनीला की एक बेहद खुशनुमा शाम थी। 20 मई 1994 की इस शाम को भारत की एक 18 वर्षीय युवती से पूछा गया कि औरत होने का मर्म क्या है। (वाट इज द एसेंस ऑफ बीईंग वूमन)। 18 साल की इस युवती ने जो जवाब दिया उसने तमाम लोगों के दिलों को बाग-बाग कर दिया। युवती ने कहा कि औरत होना ईश्वर का एक वरदान है, जिसकी कद्र हम सभी को करनी चाहिए। बच्चे की उत्पत्ति मां से होती है। मां ही आदमी को सहयोग करना, सहेजना और अपने आस-पास की चीजों से प्यार करना सिखाती है। यही औरत होने का मर्म है।
मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता के अंतिम दौर में पूछे गए इस सवाल का जो जवाब भारत की सुष्मिता सेन ने दिया, उसने निर्णायक मंडल को सुष्मिता के पक्ष में फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। सौन्दर्य प्रतियोगिता के मासूम समर्थकों ने कुछ ऐसी ही व्याख्या की। धर्म और बाजार दोनों ही औरत के मर्म को समझ गए। सुष्मिता सेन उस साल की मिस यूनीवर्स बनीं। औरत के मातृत्व के कसीदे पढ़े गए। वह जन्म देती है। जीवन की उत्पत्ति का माध्यम वह है। इसलिए औरत होना दुनिया की सब से खूबसूरत बात है। औरत से ही जीवन का सृजन है। लेकिन, मातृत्व के गुणगान के ये तमाम कसीदे केवल ढकोसला ही साबित हुए।
इसे आठ साल बाद इसी प्रतियोगिता ने साबित किया। रूस की सुंदरी अलेक्सा फेदोरोवा को 2002 में मिस यूनीवर्स का ताज पहनाया गया। अपने ताज के साथ ही वे तमाम प्रतिनिधि मंडलों में शामिल होती थीं और मिस यूनीवर्स के तौर पर उनकी भव्यता देखने लायक थी। उन्हें सबसे खूबसूरत मिस यूनीवर्सों में शुमार किया जाता रहा। लेकिन, उपाधि हासिल करने के चार महीने बाद ही उन्होंने अपना ताज लौटा दिया। आम तौर पर यह माना जाता है कि ताज धारण करने के चार महीने बाद ही गर्भवती होने के चलते प्रतियोगिता के आयोजकों ने उनसे ताज वापस ले लिया। उन पर तमाम तरह के दबाव बनाए गए। इसके चलते उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर खुद ही ताज वापस कर दिया। फेदोरोवा ने कहा कि वह कानून की अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए ताज लौटा रही हैं। उनकी जगह पनामा की जस्टिन पासेक को ताज पहनाया गया। फेदोरोवा को अपने गर्भवती होने यानी मातृत्व के उसी अधिकार की कीमत चुकानी पड़ी जिसे आठ साल पहले इसी प्रतियोगिता के निर्णायकों ने औरत होने की सबसे खूबसूरत बात मानी थी। फेदोरोवा को अब भूतपूर्व मिस यूनीवर्स में भी नहीं गिना जाता।
मां होने की कीमत चुकाने की एक और घटना सौंदर्य प्रतियोगिता से ही जुड़ी हुई है। 1974 में यूनाईटेड किंगडम की हेलेन मोर्गन को मिस वर्ल्ड चुना गया। लेकिन, सुंदरता का यह ताज धारण करने के चार दिन बाद ही उन्हें इसे वापस करना पड़ा। ताज जीतने के बाद किसी तरह से खुलासा हुआ कि मोर्गन का 18 महीने का एक बेटा है। प्रतियोगिता में हालांकि बच्चा नहीं होने की शर्त शामिल नहीं थी। केवल अविवाहित होने की ही शर्त रखी गई थी और मोर्गन विवाहित नहीं थीं। लेकिन, बच्चे की बात खुलने के बाद आयोजकों के भारी दबाव में मोर्गन को अपनी उपाधि छोड़नी पड़ी। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की एनीनील क्रिएल को मिस वर्ल्ड घोषित किया गया।
अपना ताज आधिकारिक तौर पर वापस करने वाली मोर्गन पहली मिस वर्ल्ड/यूनीवर्स हैं। लेकिन, मां होने की कीमत अपने करियर से चुकाने वाली मोर्गन जैसी न जाने की कितनी ही महिलाएं हैं। ये महिलाएं किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल नहीं होतीं। न ही इनके चारों तरफ कैमरों की चमक-दमक है। इनके चारों तरफ कोई ग्लैमर भरी दुनिया नहीं है। ये तो इस दुनिया में अपने हक के लिए संघर्ष कर रही हैं। छोटे-छोटे दफ्तरों से लेकर बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालयों तक इन महिलाओं ने अपनी मौजूदगी बेहद मजबूती के साथ दर्ज की है। वे हर काम में पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। पर हर जगह ही उन्हें दोहरे स्तर के व्यवहार का शिकार होना पड़ता है। और मातृत्व अक्सर ही उनके करियर की बलि भी लेता रहता है। एक नए जीवन के सृजन की कीमत उन्हें अपने सपनों को कब्र में दफन करके चुकानी पड़ती है।
चमक-दमक और सुंदरता के बाहरी आवरण के पीछे कारपोरेट की यह दुनिया कितनी क्रूर है, जिंदगी में इसके उदाहरण भरे पड़े हैं। कारपोरेट कंपनियों के लिए प्रबंधक तैयार करने वाले एक निजी कॉलेज में एक-एक करके तीन शिक्षिकाओं से इस्तीफा ले लिया गया। कर्मचारियों की भलाई के लिए बनाए गए एचआर विभाग को इन महिलाओं के गर्भवती होने की पक्की सूचना मिल गई थी। कंपनी ने पूरा हिसाब-किताब किया। गर्भवती होने के चलते पहले तो काम-काज में सुस्ती फिर तीन महीने की लीव विदाउट पे। अपने कर्मचारी पर इतना खर्च करने से ज्यादा अच्छा मैनेजमेंट ने उनसे इस्तीफा ले लेना समझा। इन तीनों महिलाओं की नौकरी ऐसे समय में चली गई जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ने वाली थी।
अपने मां बनने के अधिकार के लिए भारी-भरकम कीमत चुकाने वाली इन महिलाओं की आवाज दबी-ढंकी रह गई। क्योंकि, उन्होंने कहीं इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। उन्होंने चुपचाप अपने साथ हुए इस अन्याय को किस्मत मानकर संतोष कर लिया। लेकिन, यह कोई अकेली घटना नहीं है। ऐसे संस्थानों की कोई गिनती नहीं है जो किसी महिला कर्मचारी को अपने यहां काम देने से पहले यह जरूर ताकीद कर लेते हैं कि कोई ईशू तो नहीं है। यानी महिला गर्भवती तो नहीं है या उसके बच्चे छोटे तो नहीं है। अगर है तो नौकरी मिलने की गुंजाइश में भारी कमी हो सकती है।
स्त्री की आजादी और साझे अधिकार का हक हासिल करने में मातृत्व का सवाल एक प्रमुख सवाल के तौर पर मौजूद रहता है। हर दौर की नारीवादी लेखिकाओं और आंदोलन कर्ताओं ने इस सवाल को अपने तईं उठाया भी है और उसका हल तलाशने की कोशिश भी की है। नारी अधिकारों का घोषणापत्र तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाली एलीन मार्गन अपनी किताब डिसेंट ऑफ वोमेन में स्त्री और पुरुष की अलग-अलग स्थिति का हवाला देते हुए लिखती हैं कि आर्थिक उत्पादन में सामान्य महिलाएं उतनी भागीदारी नहीं निभा पातीं जितना पुरुष निभाते हैं। इसका सीधा सा कारण है कि महिलाओं को बच्चों का लालन-पालन करना पड़ता है और वे श्रमिक होने के साथ ही पत्नी भी हैं। सोलह-सत्रह साल की उम्र में जब लड़का उत्साह से आगे बढ़ता है और उसका तात्कालिक उद्देश्य अपना करियर होता है वहीं लड़की को ठीक उससे उलट बात सिखाई जाती है और उसके लक्ष्य को घर-परिवार तक सीमित कर दिया जाता है। 
मोर्गन आगे लिखती हैं कि कभी-कभी यह दोहरी भूमिका उसके लिए लाभदायक होती है, किंतु अधिकतर उसे इससे हानि होती है। उदाहरण के लिए व्यवसाय में लगा हुआ पुरुष अपने काम को यदि असुविधाजनक और तकलीफदेह समझता है तब भी वह उससे चिपका रहकर संघर्ष करता रहता है, क्योंकि वह जानता है कि यदि उसने यह छोड़ दिया तो न केवल उसकी प्रतिष्ठा पर ही आंच आएगी बल्कि उसकी आमदनी भी रुक जाएगी। जबकि, किसी विवाहित महिला के सामने यह स्थिति आने पर अपनी असफलता को अनुभव किए बिना वह अपने आप से (और दूसरों से भी) यह कहते हुए वहां से हट जाएगी कि इससे उसके गृहस्थ जीवन पर प्रभाव पड़ रहा था और कर्तव्यबोध ने उसे प्रेरित किया कि वह अपने घर के लिए अधिक समय दे।
मोर्गन कहती हैं कि छोटे-छोटे बच्चों वाली एक महिला मजबूरी की अवस्था में (निर्धनता अथवा पिता की मृत्यु या अनुपस्थिति के कारण) एक श्रमिक और एक मां की दोनों ही भूमिकाएं और दायित्व का निर्वहन करती है, क्योंकि वह इनमें से किसी को भी छोड़ने की स्थिति में नहीं होती, इसके लिए चाहे जितना भी मानसिक और शारीरिक तनाव क्यों न सहना पड़े। जबकि छोटे बच्चे को अगर कोई स्त्री छोड़कर चली जाए तो पुरुष शायद ही इस तरह का प्रयास करता है।  
इन और इन जैसी हजार असमानताओं के कारण ही स्त्रियां अब यह कहने लगी हैं कि वह तब तक स्वतंत्र नहीं हो सकती हैं जब तक कि उसकी पीठ पर लदा हुआ बच्चों का बोझ नहीं हटता। चूंकि वह बच्चों को जन्म देती हैं तो सिर्फ इसी कारण से यह जरूरी नहीं हो जाता कि उनका पालन भी उन्हें ही करना पड़े। यह दुर्भाग्यपूर्ण ही है कि स्त्री का जो मर्म है वहीं स्त्री की मुक्ति में सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो जाता है।
हालांकि, समाज में इस तरह के प्रश्न करने वाली स्त्रियों की छवि कुछ इस तरह प्रस्तुत की जाती है कि वह उच्छृंखल है, बनी-ठनी रहती है, उस पर पश्चिमी सभ्यता का असर है, वह गैरजिम्मेदार है, कामचोर है, दिखावटी और चरित्रहीन है। स्त्री मुक्ति की यह भ्रामक तस्वीर उन जड़ पूर्वाग्रहियों द्वारा फैलाई गई है जो औरत को गुलाम बनाए रखना चाहते हैं। इस गलत छवि का दुष्प्रचार वे अपने हितों के लिए करते हैं, जिससे स्त्री अपनी मुक्ति की बात न सोचें।
वास्तविक तौर पर देखा जाए तो मुक्ति शब्द दुनिया भर की न्यायप्रिय जनता द्वारा किए गए उन संघर्षों की उपज हैं, जो उन्होंने अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए किए और जिनके दौरान उन्होंने अनगिनत कुर्बानियां दीं। स्त्री की गुलामी की कहानी सनातन और शाश्वत नहीं है। मानव समाज में स्त्री की गुलाम स्थिति शुरू से नहीं थी। आदि काल में लोग कबीले बनाकर सामूहिक रूप से रहा करते थे। वे आपस में मिल-जुलकर चीजों का उत्पादन करते थे और मिल- बांटकर उनका उपभोग करते थे। कोई चीज अपनी या पराई नहीं थी। सब कुछ कबीले का था। किसी के पास अपनी कोई निजी संपत्ति नहीं होती थी। इस दौर में स्त्रियों व पुरुषों में कोई भेदभाव नहीं था। वे दोनों ही कंधे से कंधा मिलाकर घर व बाहर का काम करते थे। स्त्री की गुलामी की तो बात ही क्या, बच्चा पैदा करने और सृष्टि को आगे बढ़ाने की प्रकृतिजन्य क्षमता के चलते स्त्री का विशेष सम्मान होता था और वे ही कबीले की मुखिया भी होती थीं।
समाज आगे बढ़ने के साथ ही कबीले में अतिरिक्त उत्पादन होने लगा, जिसके स्वामित्व के सवाल पर कबीलों की सामूहिकता टूट गई। अलग-अलग परिवार बनने लगे। इन परिवारों में पुरुष तो पहले की तरह बाहर की उत्पादन क्रियाओं से जुड़ा रहा, लेकिन स्त्री प्रसव व बच्चों की देखभाल के नाम पर बाहर की समस्त उत्पादन क्रियाओं (जैसे खेती, शिकार आदि) से काट दी गई। उत्पादन क्रियाओं से निरंतर जुड़े रहने के कारण पुरुष धीरे-धीरे समस्त पैदावारों और परिवार का मालिक बन बैठा और स्त्री की स्थिति धीरे-धीरे दोयम दर्जे की होती चली गई।
स्त्री के लिए स्थिति इस हद तक खराब होती गई कि उसे चल संपत्ति माना जाने लगा। उसे उपपत्नी या वेश्या के रूप में भोग्या बनाया जाने लगा। ज्यादातर मानव समुदायों में उसे जन्मजात रूप से हीन माना जाने लगा। यह हीनता शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से आरोपित थी। उसे मानव प्रजाति का अंश ही नहीं माना जाता था, पुरुष पूरी गंभीरता से इस बात पर बहस किया करते थे कि स्त्री के पास आत्मा होती भी है या नहीं। यदि आप को विश्वास हो कि स्त्रियां मानसिक रूप से हीन हैं तो आप उनकी शिक्षा का प्रबंध नहीं करेंगे और जब तक आप उन्हें शिक्षित नहीं करते तब तक वे अपरिपक्व बनी रहेंगी।  
एलीन मोर्गन अपनी किताब डिसेंट ऑफ वूमन में इस दोहरी स्थिति का बयान कुछ इस तरह करती हैं जरा उस व्यक्ति के बारे में सोचिए जो काम करने के लिए कार्यालय जाता है। वह जो कुछ भी करता है, उसके लिए उसका भुगतान किया जाता है। जो लोग उसका भुगतान करते हैं उन्होंने बहुत अधिक सुविचार करके और योजना बनाकर यह निश्चित किया है कि वह कैसे और क्या काम करेगा। काम पर पहुंचने के लिए वह कार या रेल में एक घंटा या अधिक समय लगा सकता है। वह शहर के उस हिस्से में पहुंचता है जहां मकानों के एक पूरे सिलसिले पर बुलडोजर चला दिया जाता है और उनकी जगह काफी बड़े क्षेत्र में विशेषरूप से कार्यस्थल पर नियोजित ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। भले ही वह व्यवसाय के यंत्र का छोटा सा पुर्जा हो और बहुत अधिक धन अर्जित नहीं कर पा रहा हो, तथापि इस बात का ध्यान रखा गया है कि वह कम से कम व्यवधान के बिना काम कर सके। सुबह-सुबह कोई उसके लिए काफी का कप लाता है, और बाद में शायद वह अपने कुछ साथियों के साथ कहीं लंच के लिए जाता है, जब वह अपने घर लौटता है तो उसे अच्छा यही लगता है कि उससे यह आशा तो नहीं ही रखी जाए कि वह खरीददारी, रसोई बनाने और सफाई करने जैसे घरेलू काम में जुटेगा। जबकि पत्नी सारा दिन घर में रही है और उसने बच्चे की देखभाल के अलावा कुछ और नहीं किया। हालांकि, पति ने वास्तव में अपने काम के लिए जो इस्तेमाल किया है वह है सिर्फ एक मेज और टेलीफोन।
इसके विपरीत बच्चों के लालन-पालन का काम, जो अर्थ व्यवस्था के लिए बराबर महत्व का कार्य है, अपने सभी अभिप्रायों और उद्देश्यों की दृष्टि से एक कुटीर उद्योग बना हुआ है। कल्पना करें कि पति अपनी मेज और टेलीफोन के साथ घर में रहता है और उसकी पत्नी शिशु पालन के श्रमसाध्य दिवस के दायित्व को पूरा करने के लिए सुबह आठ बजे घर से निकल जाती है और उस जगह पहुंचती है जहां बालू के ढेर और खेलने के मैदान हैं, एक तैराकी का उथला तालाब और शांत सोने की कोठरियां, पोतड़े साफ करने की जगह, बच्चों के कार्यक्रम के लिए टेलीविजन का कमरा और ऊंची-ऊंची कुर्सियों वाला बच्चों के खाने का कमरा, एक जलपान गृह हैं, जहां माताएं बारी-बारी से अपना भोजन करती हैं, टाइपिस्ट के स्थान पर कुछ विशेषज्ञ कार्यरत हैं जो बोतलों को कीटाणुरहित करते हैं और दिन की समाप्ति पर बोतलों और कार्यालय की सफाई करते हैं। यहां पर पत्नी को यह अनुभव होने लगता है कि उसका काम भी उसके पति के काम जितना ही महत्वपूर्ण है। अगर उसके पास इतनी गुंजाइश है कि वह इस पर सोच-विचार कर सके, तो वह यह भी जान सकती है कि अन्य कामों की अपेक्षा यह कार्य अधिक परितोष्य और रोमांचक है।
निश्चित तौर पर मातृत्व एक सुखद अनुभव है। मां और बच्चे के बीच का बंधन अटूट होता है। मनुष्य के विकास की हजारों साल की यात्रा के तमाम पड़ावों को मां अपने बच्चे की मासूम उंगलियां पकड़कर चंद सालों में ही पूरा करा देती है। लेकिन, बच्चे के पालन-पोषण से जुड़ी हुई जटिलताएं बहुत सी महिलाओं को इस नैसर्गिक संतोष से वंचित कर देता है। मातृत्व प्राप्त करने के लिए वे सालों की मेहनत से हासिल अपने करियर को दांव पर शायद नहीं लगाना चाहती।
============================== 
मातृत्व एक सामाजिक जिम्मेदारी
सुकन्या भट्ट
स्त्रीवादी दार्शनिक शुलामिथ स्टोन  ने कहा था कि गर्भाशय ही स्त्रियों का वास्तविक शत्रु है। स्त्री तब तक स्वतंत्र नहीं हो सकती, जब तक बच्चा पैदा करने का जिम्मा उसे सौंपा हुआ है। बच्चा नौ महीने तक गर्भाशय के बाहर पले, तभी वह न केवल सामान्य जीवन जी सकती है, बल्कि अपनी गरिमा और सम्मान को बचाए रख सकती है। बहुत सारी स्त्रियां इस तर्क को स्वीकार करेंगी, क्योंकि करियर के कारण ही वे घर से निकल पाती हैं और उनके हाथ में कुछ पैसा आता है। 
            लेकिन करियर के लिए मातृत्व का त्याग करने वाली स्त्रियों के दो वर्ग है। एक वर्ग उनका है जिनके लिए ऊंची से ऊंची सत्ता और अधिकाधिक आय पुरुषों की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। ऐसी स्त्रियां अपनी महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति के लिए गर्भाशय तो क्या, और भी अनेक चीजों को छोड़ सकती हैं। सत्ता और संपन्नता स्त्रियों के लिए बुरी नहीं हैं। किसी भी चीज पर पुरुष वर्ग का एकाधिकार नहीं होना चाहिए। हां, इस पर जरूर विचार किया जा सकता है कि जिस तरह कुत्ता अपनी दुम के पीछे चक्कर काटता रहता है, उसी तरह सत्ता के इर्द-गिर्द भरतनाट्यम करने वाले पुरुषों को क्या सभ्यता का आदर्श बनाया जा सकता हैस्कूल से ले कर श्मशान तक प्रतिद्वंद्विता के आधार पर चलने वाली कोई भी  सभ्यता टिकाऊ नहीं हो सकती। इसलिए यह मान पाना मुश्किल है कि ऐसी जिद्दी स्त्रियां स्त्री मुक्ति का मार्ग खोल रही हैं। यह तो चूल्हे से निकल कर कड़ाही में पड़ने जैसी स्थिति है।
            अधिक संख्या उन स्त्रियों की है जो नौकरी करके किसी तरह परिवार चलाने के लिए माँ नहीं बन पा रही हैं या मां नहीं बन पाईं। या उनकी, जो गृहस्थी और नौकरी के बीच निरंतर पिसते हुए अपने लिए दिन भर में एक घंटा भी नहीं बचा पातीं। असली समस्या इन दो वर्गों के लिए है। यह समस्या इसलिए महत्वपूर्ण है कि ऐसी स्त्रियों का जीवन सरल बनाने के लिए समाज ने कुछ भी नहीं किया है। साल-दो साल की मैटर्निटी लीव इस समस्या का कोई हल नहीं है। बच्चे को पेट में वहन करने, जन्म देने और आदमी बनाने में कम से कम दस वर्ष लगते हैं।
            कभी-कभी मैं सोचती हूँ कि हजारों साल तक शोषण और दमन सहने वाली स्त्रियां अपने दैनिक जीवन में खुश कैसे रहती थीं? वह कौन-सी चीज थी जिसे पा कर वह इतना निहाल हो जाती थीं कि अपनी यातना और पराधीनता को भुला बैठती थीं? मैं कहना चाहूँगा : अपने बच्चे का मुंह। स्त्री होने का सब से बड़ा पुरस्कार यही था। यह और बात है कि बड़ा होने पर बच्चा अपने पिता के ज्यादा निकट हो जाता था और मां के पास बैठने के लिए उसके पास समय नहीं रह जाता था, फिर भी वह बच्चा था तो अपनी मां का ही : उसकी गोद में पला, उसका दूध पी कर बड़ा हुआ और उससे प्यार, दुलार और साहस पाया हुआ। यदि स्त्री के पास मां बनने की जिम्मेदारी न होती, तो वह पुरुषों से बखूबी प्रतिद्वंद्विता कर सकती थी, जैसे कुछ स्त्रियां आज कर रही हैं। 
            तब बच्चों का पालन-पोषण कौन करे? दाई? या नर्स? या इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पुरुष? महान दार्शनिक प्लेटो ने तीसरे विकल्प का समर्थन किया है। वास्तव में ये सभी विकल्प एक-से हैं। बच्चों का पालन-पोषण जब प्रोफेशनल लोगों द्वारा होने लगेगा, तब मनुष्य के स्वभाव और चरित्र में भी परिवर्तन आएगा। उसमें मैं और मेरा का भाव बहुत कम होगा और उसे सामूहिकता में जीने की आदत होगी। प्रश्न यही है कि जब अपने बच्चे पर ममता बरसा

 
      

About Prabhat Ranjan

Check Also

तन्हाई का अंधा शिगाफ़ : भाग-10 अंतिम

आप पढ़ रहे हैं तन्हाई का अंधा शिगाफ़। मीना कुमारी की ज़िंदगी, काम और हादसात …

133 comments

  1. बहुत ही बेहतरीन जानकारी है कुछ hindi quotes भी पढ़े

  2. Quality posts is the secret to be a focus for the users to pay a visit the web site, that’s what this web site is providing.

  3. Hello would you mind stating which blog platform you’re working with? I’m planning to start my own blog in the near future but I’m having a tough time choosing between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal. The reason I ask is because your design seems different then most blogs and I’m looking for something completely unique. P.S Apologies for getting off-topic but I had to ask!

  4. Do you have a spam issue on this website; I also am a blogger, and I was wanting to know your situation; many of us have created some nice procedures and we are looking to swap solutions with other folks, why not shoot me an e-mail if interested.

  5. Useful info. Fortunate me I found your site by accident, and I am stunned why this twist of fate did not came about in advance! I bookmarked it.

  6. Oh my goodness! Awesome article dude! Many thanks, However I am going through issues with your RSS. I don’t know why I am unable to subscribe to it. Is there anybody else getting the same RSS problems? Anybody who knows the solution will you kindly respond? Thanx!!

  7. We are a gaggle of volunteers and starting a new scheme in our community. Your web site provided us with helpful information to work on. You have performed an impressive task and our whole group can be grateful to you.

  8. Good day! This is my 1st comment here so I just wanted to give a quick shout out and tell you I genuinely enjoy reading through your blog posts. Can you suggest any other blogs/websites/forums that deal with the same subjects? Many thanks!

  9. Remarkable! Its truly remarkable post, I have got much clear idea regarding from this post.

  10. Oh my goodness! Awesome article dude! Many thanks, However I am going through issues with your RSS. I don’t know why I am unable to subscribe to it. Is there anyone else getting the same RSS problems? Anybody who knows the solution will you kindly respond? Thanx!!

  11. Your way of describing all in this piece of writing is in fact nice, all be able to without difficulty know it, Thanks a lot.

  12. It’s remarkable to pay a visit this website and reading the views of all friends about this piece of writing, while I am also eager of getting knowledge.

  13. I am regular reader, how are you everybody? This post posted at this web site is actually good.

  14. You’re so awesome! I don’t think I have read something like this before. So good to find somebody with a few original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that’s needed on the web, someone with a little originality!

  15. Superb website you have here but I was wanting to know if you knew of any message boards that cover the same topics talked about in this article? I’d really love to be a part of group where I can get advice from other knowledgeable individuals that share the same interest. If you have any recommendations, please let me know. Kudos!

  16. I’m really enjoying the design and layout of your site. It’s a very easy on the eyes which makes it much more enjoyable for me to come here and visit more often. Did you hire out a designer to create your theme? Exceptional work!

  17. Thanks for finally writing about > %blog_title% < Liked it!

  18. I couldn’t resist commenting. Perfectly written!

  19. As the admin of this website is working, no uncertainty very quickly it will be well-known, due to its quality contents.

  20. Good article! We will be linking to this great article on our site. Keep up the good writing.

  21. Thank you a bunch for sharing this with all people you really realize what you are talking approximately! Bookmarked. Please also discuss with my web site =). We may have a link trade contract among us

  22. Excellent website you have here but I was wanting to know if you knew of any message boards that cover the same topics talked about in this article? I’d really love to be a part of online community where I can get opinions from other knowledgeable individuals that share the same interest. If you have any recommendations, please let me know. Appreciate it!

  23. You really make it seem so easy with your presentation but I find this topic to be really something which I think I would never understand. It seems too complicated and very broad for me. I am looking forward for your next post, I will try to get the hang of it!

  24. Hello, I think your web site might be having browser compatibility issues. When I look at your website in Safari, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping issues. I simply wanted to give you a quick heads up! Other than that, great blog!

  25. What’s up to all, how is all, I think every one is getting more from this site, and your views are good in favor of new users.

  26. Hi there, I do believe your site may be having internet browser compatibility issues. When I look at your website in Safari, it looks fine however when opening in Internet Explorer, it has some overlapping issues. I just wanted to give you a quick heads up! Besides that, great blog!

  27. Pretty! This was a really wonderful post. Thank you for providing this info.

  28. Hi, i think that i saw you visited my website so i came to return the favor.I am trying to find things to improve my site!I suppose its ok to use some of your ideas!!

  29. I don’t even understand how I stopped up here, however I assumed this publish was good. I don’t recognize who you’re however definitely you are going to a famous blogger should you are not already. Cheers!

  30. Hello would you mind stating which blog platform you’re working with? I’m looking to start my own blog in the near future but I’m having a difficult time making a decision between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal. The reason I ask is because your design seems different then most blogs and I’m looking for something completely unique. P.S My apologies for getting off-topic but I had to ask!

  31. These are in fact enormous ideas in about blogging. You have touched some nice factors here. Any way keep up wrinting.

  32. I know this website gives quality based posts and additional data, is there any other site which offers these stuff in quality?

  33. Шикарный мужской эротический массаж Москва с сауной

  34. Hey there, I think your blog might be having browser compatibility issues. When I look at your blog site in Safari, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping. I just wanted to give you a quick heads up! Other then that, very good blog!

  35. I am truly thankful to the owner of this site who has shared this great piece of writing at at this place.

  36. It’s really a nice and helpful piece of information. I’m glad that you shared this helpful info with us. Please stay us informed like this. Thank you for sharing.

  37. Undeniably consider that that you stated. Your favourite justification appeared to be at the net the simplest thing to take into account of. I say to you, I definitely get irked at the same time as other people consider worries that they plainly do not recognise about. You controlled to hit the nail upon the top as well as defined out the whole thing with no need side effect , other folks can take a signal. Will likely be back to get more. Thank you

  38. Good day! Would you mind if I share your blog with my facebook group? There’s a lot of people that I think would really enjoy your content. Please let me know. Thank you

  39. Hi, just wanted to say, I enjoyed this article. It was inspiring. Keep on posting!

  40. You ought to take part in a contest for one of the greatest blogs on the web. I will recommend this site!

  41. Very quickly this web site will be famous among all blogging and site-building people, due to it’s pleasant posts

  42. I used to be recommended this website through my cousin. I am not sure whether this post is written by means of him as no one else understand such certain approximately my problem. You are amazing! Thank you!

  43. Excellent blog here! Also your site so much up fast! What host are you using? Can I am getting your associate link on your host? I desire my website loaded up as fast as yours lol

  44. Yes! Finally something about %keyword1%.

  45. Having read this I thought it was very informative. I appreciate you taking the time and effort to put this article together. I once again find myself spending way too much time both reading and leaving comments. But so what, it was still worth it!

  46. I’ve read several good stuff here. Definitely value bookmarking for revisiting. I wonder how so much attempt you put to create any such great informative site.

  47. This is very interesting, You are a very skilled blogger. I have joined your feed and look forward to seeking more of your great post. Also, I have shared your web site in my social networks!

  48. Hi my family member! I want to say that this article is awesome, great written and come with almost all significant infos. I’d like to see more posts like this .

  49. What a information of un-ambiguity and preserveness of precious knowledge regarding unexpected feelings.

  50. I know this if off topic but I’m looking into starting my own blog and was wondering what all is required to get set up? I’m assuming having a blog like yours would cost a pretty penny? I’m not very internet savvy so I’m not 100% sure. Any recommendations or advice would be greatly appreciated. Thanks

  51. Heya just wanted to give you a quick heads up and let you know a few of the images aren’t loading correctly. I’m not sure why but I think its a linking issue. I’ve tried it in two different browsers and both show the same results.

  52. Wow, that’s what I was looking for, what a information! present here at this blog, thanks admin of this site.

  53. I am regular reader, how are you everybody? This piece of writing posted at this web site is truly nice.

  54. Hello there, You have done a fantastic job. I will definitely digg it and personally recommend to my friends. I am sure they will be benefited from this web site.

  55. I am actually happy to read this website posts which contains plenty of helpful information, thanks for providing such information.

  56. You’ve made some decent points there. I looked on the web to learn more about the issue and found most individuals will go along with your views on this website.

  57. Excellent article! We will be linking to this great article on our site. Keep up the good writing.

  58. Heya i’m for the primary time here. I came across this board and I in finding It truly useful & it helped me out a lot. I am hoping to give something back and help others like you helped me.

  59. Hey! This is kind of off topic but I need some advice from an established blog. Is it very difficult to set up your own blog? I’m not very techincal but I can figure things out pretty fast. I’m thinking about setting up my own but I’m not sure where to start. Do you have any tips or suggestions? Appreciate it

  60. Today, I went to the beach with my kids. I found a sea shell and gave it to my 4 year old daughter and said “You can hear the ocean if you put this to your ear.” She put the shell to her ear and screamed. There was a hermit crab inside and it pinched her ear. She never wants to go back! LoL I know this is completely off topic but I had to tell someone!

  61. Thanks to my father who told me about this website, this blog is actually awesome.

  62. This is a very good tip especially to those new to the blogosphere. Short but very accurate information Thanks for sharing this one. A must read article!

  63. When someone writes an article he/she maintains the plan of a user in his/her mind that how a user can know it. So that’s why this piece of writing is great. Thanks!

  64. I couldn’t resist commenting. Perfectly written!

  65. Im not that much of a online reader to be honest but your blogs really nice, keep it up! I’ll go ahead and bookmark your site to come back in the future. All the best

  66. Hello there, just became aware of your blog through Google, and found that it is really informative. I’m gonna watch out for brussels. I will appreciate if you continue this in future. Many people will be benefited from your writing. Cheers!

  67. Unquestionably consider that that you stated. Your favourite justification appeared to be at the internet the simplest thing to have in mind of. I say to you, I definitely get irked even as other people consider worries that they plainly do not realize about. You controlled to hit the nail upon the top as welland also defined out the whole thing with no need side effect , other folks can take a signal. Will likely be back to get more. Thank you

  68. I’m not sure where you are getting your info, but good topic. I needs to spend some time learning more or understanding more. Thanks for wonderful information I was looking for this information for my mission.

  69. Онлайн казино радует своих посетителей более чем двумя тысячами увлекательных игр от ведущих разработчиков.

  70. I have read so many posts about the blogger lovers except this post is in fact a pleasant article, keep it up.

  71. I am regular reader, how are you everybody? This post posted at this web site is in fact good.

  72. Hi! I just wanted to ask if you ever have any problems with hackers? My last blog (wordpress) was hacked and I ended up losing many months of hard work due to no data backup. Do you have any solutions to protect against hackers?

  73. I feel this is one of the so much significant information for me. And i’m satisfied reading your article. However want to observation on few common things, The website taste is perfect, the articles is in reality nice : D. Just right activity, cheers

  74. An impressive share! I have just forwarded this onto a colleague who was doing a little research on this. And he in fact bought me breakfast simply because I discovered it for him… lol. So let me reword this…. Thank YOU for the meal!! But yeah, thanx for spending the time to discuss this matter here on your web page.

  75. Hi terrific blog! Does running a blog similar to this take a great deal of work? I have virtually no knowledge of computer programming but I was hoping to start my own blog soon. Anyways, if you have any suggestions or tips for new blog owners please share. I know this is off topic but I just had to ask. Cheers!

  76. Hi, I do believe this is an excellent web site. I stumbledupon it 😉 I will come back once again since I book marked it. Money and freedom is the best way to change, may you be rich and continue to help other people.

  77. Hello! I just would like to give you a huge thumbs up for the great info you’ve got here on this post. I’ll be coming back to your site for more soon.

  78. Nice blog here! Also your website loads up fast! What host are you using? Can I get your affiliate link to your host? I wish my website loaded up as fast as yours lol

  79. Ищете профессионалов для устройства стяжки пола в Москве? Обратитесь к нам на сайт styazhka-pola24.ru! Мы предлагаем услуги по залитию стяжки пола любой сложности и площади, а также гарантируем быстрое и качественное выполнение работ.

  80. строительное снабжение москва

  81. Pretty portion of content. I simply stumbled upon your website and in accession capital to claim that I acquire in fact enjoyed account your blog posts. Any way I’ll be subscribing for your augment or even I fulfillment you get entry to consistently fast.

  82. Hi there i am kavin, its my first time to commenting anywhere, when i read this piece of writing i thought i could also make comment due to this brilliant piece of writing.

  83. Сайт mehanizirovannaya-shtukaturka-moscow.ru с радостью предлагает услуги машинной штукатурки. Не упустите свой шанс на революционные изменения в области ремонтных работ.

  84. Pretty nice post. I just stumbled upon your blog and wanted to say that I have really enjoyed browsing your blog posts. In any case I’ll be subscribing to your feed and I hope you write again soon!

  85. Thanks for sharing such a nice thought, post is good, thats why i have read it fully

  86. Do you mind if I quote a couple of your posts as long as I provide credit and sources back to your website? My blog site is in the very same area of interest as yours and my visitors would definitely benefit from a lot of the information you present here. Please let me know if this alright with you. Regards!

  87. На mehanizirovannaya-shtukaturka-moscow.ru вы найдете бесподобные услуги механизированной штукатурки. Экономьте время, гарантируйте себе качество.

  88. Awesome blog! Do you have any hints for aspiring writers? I’m planning to start my own site soon but I’m a little lost on everything. Would you propose starting with a free platform like WordPress or go for a paid option? There are so many choices out there that I’m totally confused .. Any recommendations? Thanks a lot!

  89. Hmm is anyone else experiencing problems with the images on this blog loading? I’m trying to find out if its a problem on my end or if it’s the blog. Any responses would be greatly appreciated.

  90. Outstanding quest there. What occurred after? Thanks!

  91. Thank you for the auspicious writeup. It actually used to be a entertainment account it. Glance complicated to far added agreeable from you! By the way, how can we keep in touch?

  92. I simply could not depart your site prior to suggesting that I extremely enjoyed the standard information a person supply in your visitors? Is going to be back steadily in order to check up on new posts

  93. Hi there, I enjoy reading all of your post. I like to write a little comment to support you.

  94. I am sure this article has touched all the internet users, its really really nice post on building up new weblog.

  95. I enjoy, cause I found exactly what I used to be looking for. You have ended my 4 day long hunt! God Bless you man. Have a nice day. Bye

  96. Hi, I want to subscribe for this website to get most up-to-date updates, so where can i do it please assist.

  97. These are really great ideas in regarding blogging. You have touched some pleasant factors here. Any way keep up wrinting.

  98. Wonderful website you have here but I was wanting to know if you knew of any discussion boards that cover the same topics talked about in this article? I’d really love to be a part of group where I can get responses from other knowledgeable individuals that share the same interest. If you have any recommendations, please let me know. Kudos!

  99. I don’t know if it’s just me or if everyone else experiencing problems with your blog. It looks like some of the text on your posts are running off the screen. Can someone else please comment and let me know if this is happening to them too? This could be a problem with my web browser because I’ve had this happen before. Kudos

  100. What’s up all, here every one is sharing these knowledge, thus it’s good to read this weblog, and I used to go to see this website daily.

  101. Hey There. I found your blog the use of msn. This is a very well written article. I will be sure to bookmark it and come back to read more of your useful information. Thank you for the post. I will definitely comeback.

  102. Thanks for one’s marvelous posting! I really enjoyed reading it, you will be a great author.I will be sure to bookmark your blog and will eventually come back later in life. I want to encourage one to continue your great writing, have a nice day!

  103. An intriguing discussion is worth comment. I do think that you should write more on this subject, it might not be a taboo subject but generally people do not speak about such subjects. To the next! Kind regards!!

  104. Попробуйте lucky jet краш – игру, где каждый запуск может принести прибыль. Зарегистрируйтесь на 1win и начните зарабатывать уже сегодня!

  105. Wow, wonderful blog layout! How long have you been blogging for? you make blogging glance easy. The whole glance of your site is magnificent, let alonewell as the content!

  106. Can I simply say what a relief to find somebody that really knows what they’re talking about on the internet. You definitely know how to bring an issue to light and make it important. More and more people need to read this and understand this side of the story. It’s surprising you aren’t more popular because you definitely have the gift.

  107. This is a great tip especially to those new to the blogosphere. Short but very accurate information Thanks for sharing this one. A must read article!

  108. Thanks to my father who shared with me regarding this weblog, this webpage is truly awesome.

  109. I’m not sure where you are getting your info, however good topic. I needs to spend a while learning more or understanding more. Thank you for magnificent information I used to be on the lookout for this information for my mission.

  110. We are a group of volunteers and starting a new scheme in our community. Your web site provided us with useful information to work on. You have performed an impressive process and our whole community will be grateful to you.

  111. Hurrah! At last I got a blog from where I know how to truly take useful data regarding my study and knowledge.

  112. Undeniably believe that which you stated. Your favorite justification appeared to be on the internet the simplest thing to be aware of. I say to you, I definitely get irked while people consider worries that they plainly do not know about. You managed to hit the nail upon the top as well as defined out the whole thing without having side effect , people can take a signal. Will likely be back to get more. Thanks

  113. It’s very easy to find out any topic on net as compared to books, as I found this post at this site.

  114. Howdy this is kinda of off topic but I was wondering if blogs use WYSIWYG editors or if you have to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding skills so I wanted to get advice from someone with experience. Any help would be greatly appreciated!

  115. Great info. Lucky me I came across your website by accident (stumbleupon). I have book marked it for later!

  116. This piece of writing gives clear idea designed for the new people of blogging, that in fact how to do blogging.

  117. Hello very nice blog!! Guy .. Beautiful .. Superb .. I will bookmark your blog and take the feeds also? I am glad to seek out so many useful information here in the submit, we’d like develop more strategies in this regard, thank you for sharing. . . . . .

  118. Tremendous things here. I’m very satisfied to see your article. Thank you so much and I’m taking a look forward to touch you. Will you please drop me a mail?

  119. Nice post. I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday. It will always be interesting to read content from other writers and practice a little something from their sites.

  120. Hi there would you mind letting me know which webhost you’re utilizing? I’ve loaded your blog in 3 completely different internet browsers and I must say this blog loads a lot quicker then most. Can you suggest a good internet hosting provider at a honest price? Many thanks, I appreciate it!

  121. I feel this is one of the so much important information for me. And i’m glad reading your article. However want to statement on few basic things, The website taste is great, the articles is in point of fact nice : D. Just right process, cheers

  122. hey there and thank you for your information I’ve definitely picked up anything new from right here. I did however expertise some technical issues using this web site, since I experienced to reload the site many times previous to I could get it to load properly. I had been wondering if your web hosting is OK? Not that I am complaining, but sluggish loading instances times will very frequently affect your placement in google and can damage your high quality score if advertising and marketing with Adwords. Anyway I’m adding this RSS to my e-mail and can look out for a lot more of your respective fascinating content. Make sure you update this again soon.

  123. If you are going for best contents like I do, only pay a visit this web site everyday because it gives quality contents, thanks

  124. We are a gaggle of volunteers and starting a new scheme in our community. Your web site provided us with helpful information to work on. You have performed an impressive process and our whole community might be grateful to you.

  125. Hi there, I enjoy reading all of your article. I like to write a little comment to support you.

  126. What i do not realize is if truth be told how you’re not really a lot more well-liked than you may be right now. You are so intelligent. You realize therefore significantly in relation to this topic, produced me personally consider it from so many numerous angles. Its like men and women aren’t fascinated unless it’s something to accomplish with Woman gaga! Your own stuffs excellent. All the time maintain it up!

  127. Pretty great post. I simply stumbled upon your blog and wanted to mention that I have really enjoyed browsing your blog posts. In any case I’ll be subscribing for your feed and I am hoping you write again soon!

  128. I visited multiple websites but the audio quality for audio songs present at this web site is actually excellent.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *