रामविलास पासवान की जीवनी का प्रकाशन

रामविलास पासवान की जीवनी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव लिख रहे थे। यह जानकारी मुझे थी। अब वह जीवनी प्रकाशित होकर सामने आ गई है। पेंगुइन से प्रकाशित इस जीवनी में रामविलास पासवान के जीवन संघर्ष, लगभग पाँच दशकों के राजनीतिक जीवन के बारे में विस्तार से लिखा ही गया है। इसके अलावा किताब में 1977 में 12 जुलाई को संसद में दिया गया रामविलास पासवान का भाषण भी शामिल किया गया है। फ़िलहाल पढ़िए जीवनी के बारे में-

=============================

पेंगुइन ने प्रकाशित की पासवान की जीवनी, नवंबर में होगी पाठकों को उपलब्ध

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2020: पेंगुइन रैंडम हाउस ने हाल ही में देश के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय दलित राजनीति के प्रमुख हस्ताक्षर रामविलास पासवान की पहली अधिकृत जीवनी के प्रकाशन की घोषणा की है। रामविलास पासवान; संकल्प, साहस और संघर्ष नाम से लिखी गई इस जीवनी के लेखक वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव हैं और यह किताब नवंबर 2020 की शुरुआत में बाज़ार में आ जाएगी।

यह किताब अभी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

रामविलास पासवान की इस जीवनी में बिहार के खगड़िया जिले के एक सुदूर गाँव शहरबन्नी से शुरू हुई उनकी जीवन और राजनीतिक यात्रा से लेकर, उनके व्यक्तिगत संघर्षों और उनके मूल्यों का विशद वर्णन है। यह जीवनी इस मायने में भी ख़ास है क्योंकि पासवान की जीवनी आज़ाद भारत के अहम कालखंड की राजनीतिक दास्तां भी साथ में बयाँ करती चलती है। इस किताब में पासवान के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन के सफ़र के कई ऐसे अनछुए पहलुओं को समेटा गया है जो दुनिया की नज़रों से अभी तक ओझल रहे हैं।

पासवान को ऐसा नेता माना गया जो सभी वर्गों और समुदायों में समान रूप से लोकप्रिय थे और जिन्होंने अपने सभी कार्यकाल में ऐसे जनहितकारी फैसले किए जिससे उन्हें ‘विकास पुरुष’ के तौर पर जाना गया। अपने पाँच दशकों से भी ज़्यादा के राजनीतिक जीवन में पासवान ने कई अहम पदों की ज़िम्मेवारियाँ संभाली जिसमें रेलवे, संचार और सूचना तकनीक और केमिकल और फर्टिलाइज़र जैसे मंत्रालयों की जिम्मेवारियाँ भी शामिल थीं। अपनी मृत्यु से ठीक पहले वह मौजूदा केंद्र सरकार में खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे।

पासवान को लंबे समय से जानने वाले इस पुस्तक के लेखक और पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव कहते हैं कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि पासवान इस पुस्तक को प्रकाशित होते हुए नहीं देख पाए, हालाँकि उन्होंने निधन के तीन महीने पहले इस पुस्तक की की मुद्रित पांडुलिपि शुरू से अंत तक पढ़ी थी और उन्होंने संतोष जाहिर करने के साथ इसकी तारीफ भी की थी। प्रदीप श्रीवास्तव कहते हैं, ‘यह पुस्तक पासवान जी के जीवन के चार पहलुओं को समेटती है। पहला, बिहार के एक अति पिछड़े गांव शहरबन्नी से शुरू हुआ उनका बचपन, पढ़ाई-लिखाई, और फिर उनका पारिवारिक जीवन । दूसरा, राजनीति में उनके प्रवेश से लेकर अभी तक की राजनीतिक यात्रा; तीसरा, समाजिक न्याय के लिए उनके द्वारा किया गया अनवरत संघर्ष और चौथा, उनकी प्रशासनिक क्षमता, प्रशासनिक फैसले और केंद्रीय मंत्री के तौर पर किए गए उनके कार्य’। उन्होंने आगे कहा, ‘इस किताब को लिखने के क्रम में मेरी छह साल में कई बार पासवान जी से बातचीत हुई, मैंने पासवान जी से जुड़े अनगिनत लोगों से साक्षात्कार किया, इनमें उनके राजनीतिक सहयोगियों, मंत्रालय में उनके साथ काम किए अधिकारियों के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल हैं।’।

 पासवान की इस जीवनी पर बात करते हुए पेंगुइन रैंडम हाउस की पब्लिशर, इंडियन लैंग्वेजेज वैशाली माथुर कहती हैं, ‘मैं इस किताब के संपादन के समय इसके ब्यौरों और इसकी किस्सागोई में एक तरह से डूब गई थी, क्योंकि पासवानजी के बारे में अभी तक बहुत कम जानकारी उपलब्ध थी। वे दलित समुदाय के सबसे महत्वपूण नेताओं में से एक थे और केंद्र में बिहार का अहम चेहरा थे। रामविलास पासवान जी की यह  प्रामाणिक जीवनी उनके जीवन के सभी पक्षों पर प्रकाश डालती है’।

लेखक के बारे में:

प्रदीप श्रीवास्तव वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार हैं और पत्रकारिता में तीन दशकों से ज़्यादा समय से सक्रिय हैं। उन्होंने जनसत्ता (इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप) के दिल्ली ब्यूरो में दो दशकों से ज़्यादा समय तक विशेष संवाददाता के रूप में काम किया और उसके बाद दैनिक सन्मार्ग  में पाँच साल तक एसोशिएट एडिटर और उसके दिल्ली ब्यूरो के इंचार्ज रहे।

*END*

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के बारे में

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे प्रकाशन समूह है जो हर साल 250 से ज़्यादा पुस्तकों का प्रकाशन करता है और जिसके पास 3000 से ज़्यादा किताबों का एक बैकलिस्ट है। कथा और कथेतर श्रेणी की एक मजबूत सूची के साथ यह सभी क्षेत्रों की पुस्तकों का प्रकाशन करता है जिसमें जीवनी साहित्य, यात्रा-वृतांत, व्यापार, राजनीति, इतिहास, धर्म और दर्शन, लाइफस्टाइल, खानपान, स्वास्थ्य और फिटनेस, स्पोर्ट्स, पर्यटन, दृश्य-श्रव्य किताबें और बाल साहित्य भी शामिल हैं। पेंगुइन के बाल साहित्य पफिन इम्प्रिन्ट के तहत प्रकाशित किए जाते हैं।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की शानदार सूची में बुकर पुरस्कार विजेता पुस्तकें और लगभग सभी साहित्यिक पुरस्कारों में जगह हासिल करने वाली किताबें शामिल हैं जिसमें नोबेल पुरस्कार, मैगसायसाय, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी और कॉमनवेल्थ लेखक पुरस्कार भी शामिल हैं। पेंगुइन के कई लेखकों को भारत रत्न और पद्म विभूषण भी मिल चुका है जो भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान हैं।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में में कई अग्रणी स्थानीय और अंतरर्राष्ट्रीय प्रकाशन समूहों का एकमात्र वितरक भी है।

#  #  #

मीडिया संपर्क

पल्लवी नारायण

pnarayan@penguinrandomhouse.in

+91 97118 64445

==================

दुर्लभ किताबों के PDF के लिए जानकी पुल को telegram पर सब्सक्राइब करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 mins
WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify Woocommerce Price by Customer and User Roles Out Of Stock Product Reservation for WooCommerce Fast & Custom Grid – WordPress Plugin Modern Audio Player Schedule AddOn Ticket System – Laravel HelpDesk Pro with Email to Ticket Support Woo Cart – Slide Cart / Floating Cart For WooCommerce Easy WooCommerce Per Product Shipping Royal Audio Player Pro Grid : Ajax Post, Custom Post Display + Filter Crawler – Ticker Plugin for Elementor