कलिंगा लिटेरेरी फ़ेस्टिवल का भाव संवाद: आगामी चर्चाएँ

कलिंगा लिटेरेरी फ़ेस्टिवल का भाव संवाद इस लॉकडाउन के दौरान बहुत सक्रिय रहा और उसने ऑनलाइन बौद्धिक चर्चाओं का एक अलग ही स्तम्भ खड़ा किया है। आगामी चर्चाओं के बारे में पढ़िए-

===================

केएलएफ भाव संवाद बनेगा रेबेलियस लॉर्ड, ‘महाभारत सीरीज, बिकाउज इंडिया कम्स फर्स्ट, ‘द अवस्थीस ऑफ अम्नागिरी, रेबेल्स विद आ कॉज’ जैसी पुस्तकों पर विमर्श का साक्षी।

भुबनेश्वर: कलिंगा लिटररी फेस्टिवल दिसंबर के आगामी विशिष्ट सत्रों में करेगा कुछ ख्यातिलब्ध लेखक, अर्थशास्त्री, निति-निर्माता, और विचारकों की मेजबानी। कलिंगा लिटररी फेस्टिवल के भाव संवाद में शामिल होंगे, विचारक राम माधव, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई, डॉ. बिबेक देबरॉय, तमाल बंदोपाध्याय, प्रो. टीटी राम मोहन, आईएएस सुभा शर्मा और अन्य।

10 दिसंबर को शाम 7 बजे, प्रख्यात विचारक और लेखक राम माधव (सदस्य, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, इंडिया फाउंडेशन) से उनकी सद्यः प्रकाशित पुस्तक “बिकाज इंडिया कम्स फर्स्ट” पर वार्तालाप करेंगी ‘द हिंदू’ की राजनीतिक संपादक निस्तुला हेब्बार।

12 दिसंबर को शाम 8 बजे, सुविख्यात लेखक प्रभात रंजन जी से उनकी सद्यः प्रकाशित पुस्तक “कोठागोई” पर वार्तालाप करेंगे अंग्रेजी भाषा के बेहतरीन उपन्यासकर अब्दुल्लाह खान।

13 दिसंबर, शाम 7 बजे, महान अर्थशास्त्री और लेखक लॉर्ड मेघनाद देसाई से उनकी नयी किताब ‘रेबेलियस लॉर्ड – एन ऑटोबायोग्रफी’ पर बातचीत करेंगे इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के सहनिदेशक डॉ. अजय सिंह।

17 दिसंबर को रात 8 बजे, मशहूर आर्थिक पत्रकार और लेखक तमाल बंद्योपाध्याय से उनकी किताब ‘पंडेमोनियम: द ग्रेट इंडियन बैंकिंग ट्रेजडी’ पर बात करेंगे स्तंभकार अतुल के ठाकुर। 23 दिसंबर को शाम 5 बजे, अर्थशास्त्री और लेखक डॉ. बिबेक देबरॉय से उनकी नयी किताब पर बातचीत करेंगी साई स्वरूपा अय्यर। 12 और 13 दिसंबर को केएलएफ के मंच पर होंगे प्रो. टीटी राम मोहन, आईएएस सुभा शर्मा, त्रिशा डे नियोगी।

=======================

दुर्लभ किताबों के PDF के लिए जानकी पुल को telegram पर सब्सक्राइब करें

https://t.me/jankipul

 

More From Author

सुरेंद्र मोहन पाठक की आत्मकथा ‘निंदक नियरे राखिए’ का एक अंश

मंगलेश डबराल की कविताएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानकी पुल को सहयोग करें

Jankipul : A Bridge of World's Literature एक नयी शुरुआत! मेरा कॉलम #Jankipul के लिए " जनहित में जारी सब पर भारी" आपकी टिप्पणी की अपेक्षा रहेगी