• लेख
  • पोम्पेई- आउट ऑफ़ टाइम (डॉक्यूमेंट्री): निष्ठा अभिजीत अग्निहोत्री

     

    पोम्पेई: आउट ऑफ़ टाइम विद टॉम हिडलस्टन (Pompeii: Out of Time with Tom Hiddleston) नेशनल ज्योग्राफिक की एक 3-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा (डॉक्यूड्रामा) श्रृंखला है, जिसका प्रीमियर 22 जुलाई 2026 को हुआ। इसे अभिनेता टॉम हिडलस्टन ने होस्ट और कार्यकारी निर्मित किया है। यह सीरिज़ इस बात की जांच करती है कि क्या 79 ईस्वी में माउंट विसुवियस के ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान पोम्पेई और हरक्यूलेनियम के कुछ निवासी बच निकलने में सफल रहे थे। इसी सीरिज़ पर यहविस्तृत टिप्पणी लिखी है निष्ठा अभिजीत अग्निहोत्री ने। आप भी पढ़ सकते हैं- मॉडरेटर

    ======================

    इतिहास के मलबे में दबी यह कहानी मनुष्य की जिजीविषा का दस्तावेज़ है। यह हमें बताती है कि हम असल में कौन हैं, हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है और हमें अपने अंत समय के लिए किस प्रकार तैयार रहना चाहिए क्योंकि वह समय कभी भी दस्तक दे सकता है।

    यह कहानी है ‘पोम्पेई’ शहर की, जो शुरू होती है 79 AD में “माउंट वेसुवियस” ज्वालामुखी के विस्फोट और उससे 24 घंटे पहले के टाइम ट्रेवेल से…

    दृश्यात्मक स्तर पर यह डॉक्यूमेंट्री अत्यन्त प्रभावशाली है। अत्याधुनिक विज़ुअल इफेक्ट्स वास्तविक स्थलों की सिनेमेटोग्राफी और नाटकीय पुनर्सृजन मिलकर ऐसा अनुभव रचते हैं मानो दृष्टा स्वयं प्राचीन पोम्पेई की गलियों में विचरण कर रहा हो। और फिर घूमते हुए अचानक वह विस्फोट होता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

    पहले बादलों पर राख और गर्म पत्थरों की वर्षा हुई, फिर धीरे-धीरे ज्वालामुखी की गर्मी से तापमान में विस्तार हुआ और पायरोक्लास्टिक फ्लो तेज़ी से शहर की ओर बढ़ने लगा। लोगों ने बचने की उम्मीद से समुद्र के रास्ते वहाँ से बाहर निकलना चुना। लेकिन यह चुनाव भी उन लोगों के लिए आसान नहीं था। विस्फोट के बाद उस जगह की पूरी हवा बदल चुकी थी, आकाश में बहती हुई राख ने सूर्य को अपने अंदर समा लिया था। घनघोर अंधेरे और लगातार उड़ती धूल से लोगों को रास्ता देखने में भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस होलोकॉस्ट ने अपने अंत तक पहुँचते हुए शहर का तापमान इतना अधिक बढ़ा दिया था जिससे व्यक्ति का खून भी सूख सकता था। लोग हड़बड़ी में इधर उधर भागते हुए गिर रहे थे। गर्म चट्टानों के हमलों तले दब कर मर रहे थे। एक दूसरे के परिवार वालों को खोज रहे थे। अपना शहर छोड़कर न जाने की इच्छा का त्याग और उनके जीवित बचे रहने के हर संभव प्रयत्न के बाद भी वहाँ बचती हैं, केवल राख से ढकी सड़कें, अधखुले दरवाज़े, दीवारों पर बने चित्र और जड़ हुए मानव अवशेष उस रोमन सभ्यता की नश्वरता के प्रतीक बनते हुए दिखते हैं।

    इस कहानी की एक और महत्वपूर्ण विशेषता है कि यह विज्ञान और संवेदना को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी नहीं बनाती। पुरातत्व, भूविज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान यहाँ केवल प्रमाण प्रस्तुत नहीं करते; वे उन मौन जीवनों की कहानी कहने का माध्यम बनते हैं। राख में सुरक्षित शरीरों को देखकर यह एहसास होता है कि इतिहास केवल राजा-महाराजा, युद्ध और ईश्वर तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह वास्तव में मनुष्य के स्पर्श, उसकी हँसी, उसके भय और उसके सपनों की जिजीविषा का भी अभिलेख है।

    इस डॉक्यूमेंट्री के सूत्रधार हैं ‘टॉम हिडलस्टन’ जो इसे एक भावनात्मक कहानी की तरह प्रस्तुत करते हैं। इस कहानी में टॉम वास्तविक रूप से पोम्पेई और हर्क्युलेनियम शहर में जाते हैं और उस जगह पर रिसर्च कर चुके भूवैज्ञानिक, पुरातत्वविद, मनोवैज्ञानिक और इतिहासकारों से मिलकर वहाँ हुए विनाश को उत्तरजीविता के रूप में दिखाने का प्रयास करते हैं। यहाँ टॉम और उनकी टीम का उद्देश्य था इस विनाश से उन तीन लोगों को खोज निकालना जिनकी आत्मा में बचे रह जाने की ऊर्जा शेष थी। और जो उस हृदयविदारक घटना के प्रत्यक्षदर्शी भी थे। टॉम और उनकी टीम द्वारा तीनों को लगभग सभी मृतप्राय लोगों के अवशेषों में ढूँढा गया। शिलालेखों को कई बार अलग ढंग से पढ़ा गया। जैसे-

    एक जगह शिलालेख पर किशोर ‘एवियोनियस’ के बचे रह जाने का विवरण पढ़ते हुए एक शब्द प्रस्फुटित हुआ Alumnus जिसका पहला अर्थ निकाला गया कि वह अनाथ था और दूसरा अर्थ यह निकाला गया कि वह विनाश से बचने के बाद एक ‘पोष्य पुत्र’ साबित हुआ था।

    दूसरी जगह, ‘जूलिया फेलिक्स’ नामक व्यावसायिक महिला के जीवित बचने की कल्पना के बाद मिले ठोस सबूतों के मद्देनज़र उसे मृत घोषित किया गया और इसके साथ ही साथ देवी ‘आयसिस’ के प्रति उसकी असीम भक्ति और समर्पण को भी दिखाया गया। जूलिया चाहती तो वह और लोगों की तरह विनाश से बाहर निकलने का चुनाव कर सकती थी पर उसने वहीं रह कर अपने लोगों के सुरक्षित निकलने की प्रार्थना करने का चुनाव किया।

    तीसरे व्यक्ति – ‘प्रेटोरियन’ रोमन गार्ड को पोम्पेई और हरक्युलेनियम शहर में लोगों की जान बचाने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का नेतृत्व करते हुए दिखाया गया है। उसने भगदड़ के बीच धैर्य और साहस बनाए रखा तथा लोगों को वहाँ से निकालने में मदद करते हुए सुभेच्छा से अपना बलिदान दिया।

    इस दर्दनाक ऐतिहासिक घटना को डॉक्यूमेंट्री की शक्ल देने में किताब ‘लेटर्स ऑफ़ प्लिनी’ का भी महत्वपूर्ण योगदान है। प्लिनी के दो पत्रों में इस विस्फोट का आँखों देखा वर्णन है।

    और अंततः यह कहा जा सकता है कि ‘पोम्पेई: आउट ऑफ टाइम’ इतिहास-वृत्तांत की पारम्परिक शैली से बृहद दस्तावेज़ है। यह केवल एक शहर के नष्ट होने की दास्तान नहीं है बल्कि यह दर्शाती है कि बिखरी हुई सभ्यताएँ किस प्रकार यादों में जीवित रह सकती हैं। इतिहास केवल स्मारकों में नहीं बल्कि उन कई अनाम लोगों में भी विद्यमान है जिनके नाम तक हमें मालूम नहीं पड़ते…

    पोम्पेई के विनाश से 2000 साल बाद भी युद्ध, प्रदूषण, जलवायु संकट और प्राकृतिक आपदाएँ आज भी मानव सभ्यता के सामने अपना पैर पसार रही हैं, ऐसे में यह डॉक्यूमेंट्री हमें जीवन से प्रेम करना और हर पल में जी भरकर जीना सिखाती है। यह श्रृंखला हमें याद दिलाती है कि मनुष्य चाहे जितनी भी प्रगति कर ले, प्रकृति के सामने उसका अस्तित्व विनम्र होना चाहिए क्योंकि आगे आने वाले इतिहास में मनुष्य की नश्वरता और उसकी स्मृतियाँ एक साथ दिखाई देती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1 mins
    WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify Inspect – WooCommerce Product Filter & Search Mega Main Extensions – All-in-one Addons for WPBakery Tshirt Virtual Try on Plugin | WooCommerce WordPress Modern Video Reel Business Christmas Greeting Card – WP Plugin QwikTest – NexGen Online Exam & Quiz Software WooCommerce EU Cookie Consent Plugin, WordPress GDPR Compliance Top Alert For WPBakery Page Builder WooCommerce Cart Variation Switcher | Change Variant in Cart Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin