• रपट
  • बनारस लिट फेस्ट बुक अवॉर्ड्स 2026: शॉर्टलिस्ट की घोषणा

    बनारस लिट फेस्ट बुक अवॉर्ड्स 2026 | शॉर्टलिस्ट की घोषणा
    बनारस लिट फेस्ट को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि दूसरे बनारस लिट फेस्ट बुक अवॉर्ड्स 2026 के अंतर्गत हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं में कथा, कविता, कथेतर गद्य और अनुवाद श्रेणियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी गई है।

    इस सूची में शामिल कृतियाँ हमारे समय, समाज और मानवीय संवेदनाओं के विविध स्वरूपों को रेखांकित करती हैं और समकालीन भारतीय साहित्य की वैचारिक गहराई व रचनात्मक ऊर्जा को सामने लाती हैं।

    हिंदी भाषा

    प्रेमचंद पुरस्कार (कथा) – शॉर्टलिस्ट (5)
    दूरस्थ दाम्पत्य — ममता कालिया
    हलफ़नामे — राजू शर्मा
    खलल — संतोष दीक्षित
    मतलब हिन्दू — अम्बर पाण्डेय
    अप्रेम और अन्य कहानियाँ — अनिल यादव

    कबीर पुरस्कार (कविता) – शॉर्टलिस्ट (5)
    रंगसाज़ की रसोई — अरुण कमल
    पागल गणितज्ञ की कविताएँ — उदयन वाजपेयी
    एक अनाम पत्ती का स्मारक — नरेश सक्सेना
    श्रेयसी — विनय कुमार
    नीली ब्याज — अदनान कफ़ील ‘दरवेश’

    राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार (कथेतर गद्य) – शॉर्टलिस्ट (5)
    गांधी के बहाने — पराग मांदले
    दुःख की दुनिया भीतर है — जे. सुशील
    हिंदी साहित्य के 75 वर्ष — सुधीर पचौरी
    यूँ गुज़री है अब तलक — सीमा कपूर
    जब से आँख खुली है — लीलाधर मंडलोई

    महादेवी वर्मा पुरस्कार (अनुवाद) – शॉर्टलिस्ट (5)
    सभ्यता के कोने — रामचन्द्र गुहा | अनुवाद: अनिल माहेश्वरी
    1857 की क्रान्ति का अवध — थॉमस हेनरी कावानाघ | अनुवाद: राजगोपाल सिंह वर्मा
    अपनी धुन में आत्मकथा लेखक — रस्किन बॉण्ड | अनुवाद: प्रभात सिंह
    लोकतंत्र की चौकीदारी — स्टीवन लेवित्सकी, डेनियल ज़िब्लाट | अनुवाद: अभिषेक श्रीवास्तव
    समीर: लफ़्ज़ों के साथ एक सफ़रनामा — डेरेक बोस | अनुवाद: प्रभात मिलिंद

    English Language

    Ruskin Bond Award for Fiction (Shortlist – 5)
    The World With Its Mouth Open — Zahid Rafiq
    Muses Over Mumbai — Murzban S. Shroff
    Our Friends in Good Houses — Rahul Pandita
    The Elsewgerians: A Documentary — Jeet Thayil
    Eden Abandoned: The Story of Lillith — Shinie Antony

    Sarojini Naidu Award for Poetry (Shortlist – 5)
    Freerain — Easterine Kire
    The Gallery of Upside Down Women — Arundhati Subramaniam
    Tomorrow Someone Will Arrest You — Meena Kandasamy
    So That You Know — Mani Rao
    The Hanuman Chalisa — Abhay K

    Sarvepalli Radhakrishnan Award for Non-Fiction (Shortlist – 5)
    Father Tongue, Motherland — Peggy Mohan
    Learning from Silence — Pico Iyer
    Story of an Unknown Indian — Neha Dixit
    Shattered Lands — Sam Dalrymple
    Believer’s Dilemma — Abhishek Choudhary

    Rabindranath Tagore Award for Translation (Shortlist – 5)
    Limited / Unlimited — Sankar | Translated by Arunava Sinha
    This Place of Mud and Bone — Sanjay Bista | Translated by Anurag Basnet
    The Dead Fish — Rajkamal Choudhary | Translated by Mahua Sen
    The Owl, the River, the Valley — Arupa Patangia Kalita | Translated by Mitra Phukan
    Lootaloot — Baburao Bagul | Translated by Manav Kambli

    इस अवसर पर दीपक माधोक, अध्यक्ष, बनारस लिट फेस्ट, ने कहा: ‘बनारस लिट फेस्ट बुक अवॉर्ड्स का उद्देश्य ऐसी रचनाओं को सम्मानित करना है जो अपने समय से ईमानदारी और बौद्धिक साहस के साथ संवाद करती हैं। इस वर्ष की शॉर्टलिस्ट समकालीन भारतीय साहित्य की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करती है।

    बृजेश सिंह, सह-संस्थापक एवं सचिव, बनारस लिट फेस्ट, ने कहा: ‘ये पुरस्कार विभिन्न भाषाओं और विधाओं में रचे जा रहे महत्वपूर्ण साहित्य को एक विश्वसनीय मंच प्रदान करने का प्रयास हैं। शॉर्टलिस्ट में शामिल सभी लेखकों और अनुवादकों को हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ।

    बनारस लिट फेस्ट सभी चयनित लेखकों और अनुवादकों को हार्दिक बधाई देता है।
    बनारस लिट फेस्ट बुक अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा 21 जनवरी 2026 को की जाएगी।

    (जारीकर्ता: बनारस लिट फेस्ट)

     

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1 mins