आशकारा खानम कश्फ़ की नज़्म ‘डर तो लगता है’

आज पढ़िए उर्दू की संजीदा शायरा आशकारा खानम कश्फ़ की नज़्म-
===================================
डर_तो_लगता_है
 
डर तो लगता है
कोई पूछे तो, इस ज़माने में
साफ़ कहने में, कुछ छुपाने में
आईनों से, नज़र मिलाने में
डर तो लगता है
 
डर तो लगता है
ज़ब्त को अपने, आज़माने में
ख़ुद ही ख़ुद से, फ़रेब खाने में
बेसबब कश्फ़, मुस्कुराने में
डर तो लगता है
 
डर तो लगता है
कुछ भी सुनने में, या सुनाने में
शामे फ़ुरक़त, ग़रीब ख़ाने में
वक़्त बे वक़्त, आने जाने में
डर तो लगता है
 
डर तो लगता है
पास आने में, दूर जाने में
इक कहानी में, या फ़साने में
कोई किरदार, हो निभाने में
डर तो लगता है
डर तो लगता है
================

दुर्लभ किताबों के PDF के लिए जानकी पुल को telegram पर सब्सक्राइब करें

https://t.me/jankipul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 mins
WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify Classy – HTML5 Player WordPress Plugin 3D Embedder Addons for Elementor Simple Events Calendar JS 3D Product – WooCommerce Addon For Elementor Visual Composer – Background Slider Pro WooCommerce Product Grid Builder Clever Viewer – Before After Plugin for WordPress Zigaform – WordPress Calculator & Cost Estimation Form Builder Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – WordPress Plugin WooCommerce Product Quantity Field Plugin