मेरा मानना है कि कविता बस एक ही भाषा की होती है. कविता का अनुवाद मेरी नज़र में नामुमकिन के बेहद करीब है। रेखा सेठी ने निस्संदेह अपनी पूरी कोशिश की है उन अहसासों को हिन्दी में न खोने की, जो जानी-मानी कवयित्री सुकृता पॉल कुमार ने अंग्रेजी में लिखी हैं। देखकर खुशी होती है कि भारत के परिवेश, तौर–तरीक़ों और यहाँ की संवेदनाओं को उन्होंने दुनिया के लोगों के सामने काफ़ी नए तरीक़े पेश किया है जो एक अलग-सा अहसास कराती है।
— अमृत रंजन
Of Creative Anxieties
In the process of writing,
I am ahead of myself always
And there’s no looking back
The rest of the time
I am stalking myself
And there’s no looking ahead
The issue is
That of keeping pace...
सर्जना के तनाव में
रचने की प्रक्रिया में
मैं, हरदम अपने से आगे ही रहती हूँ
पीछे मुड़कर देखने को कुछ भी नहीं
बाकी बचे वक्त में
मैं, अपना ही पीछा करती हूँ
आगे देखने को कुछ भी नहीं
मुद्दा सिर्फ़
कदमताल बनाए रखने का है…
—————————
Painting Sunrise
Coal blackness mingling
with clear Prussian blue
carving depth around
the border
between the earth and the sky
the horizon
Slabs,
one resting over the other
Silent rhythmic knocking
The wall crumbling
As the folds of colourful skirts
emerge, following
a long dancing foot
peeping through cracks and creeks
A thousand
dark arms
embrace the rising
bright colours
सूर्योदय रंगते हुए
कोयले की काली स्याही
घुलती जाती
गाढ़े नीले रंग में
किनारे-किनारे
गहराइयाँ तराशती
धरती-आकाश के बीच
क्षितिज
एक दूसरे पर ठहरी
सिल्लियाँ
खामोश लयात्मक दस्तक
रंगीन स्कर्ट की तहों-सी
चटकती दीवारें
जो उठतीं और चल पड़तीं
एक लम्बे थिरकते पैर के पीछे
दरारों और सेंधों के बीच झाँकती
हज़ार हज़ार बाँहें
उगते हुए
चमकीले रंगों को
भर लेती बाँहों में
—————————
The Art of Wearing Bangles
The blank page wears words
With the fondness and patience
Of girls wearing glass bangles
One by one, carefully and gently
The right fit that Should not break and injure
The hand squeezing through
They are not to dangle lose and wide
Or remain too close and feel the skin
Let them take over the throb
Jingle in glee, slide into action
Tune in to the dance of words and creation.
चूड़ियाँ पहनने की कला
खाली पन्ना पहनता है शब्द
उसी शौक और सब्र से
जैसे लड़कियाँ
पहनती हैं काँच की चूड़ियाँ
एक–एक कर, ध्यान से, धीरे–धीरे
एकदम सही माप की
न चटकें, न खुरचें
दबती कलाइयाँ
गुज़रती हैं जो उन गोलाइयों से
बहुत ढ़ीली, लटकती हुई न हों
न इतनी तंग कि टकरा जाएँ त्वचा से
झंकृत होने दो उन्हें
उल्लास में छलकने दो, गति में थिरकने दो
नृत्य में लय हो जाने दो
जैसे कविता होती है लय पन्ने मे।
—————————
In the Throes of Time
The calendar buzzed
Around my ears
And the pendulum of our lobby-clock
Swung before me throughout
Is it a Sunday?
Or a Monday?
What is the date?
The time?
The iron fetters have not rusted
For aren’t we
Forever polishing them
The moon has been eclipsed wholly
The dreamy road has tumbled
Into a thicket
But the groping has not begun
As yet
The clouds have passed by
Leaving behind,
Deep chasms
My heart leaps and bounces
To fill these hollows
And now
When they are filled
And satiated
My heart is
Void and empty
समय की कसक में
कैलेंडर भनभनाता है
मेरे कानों के आस-पास
और हमारी लॉबी की घड़ी का पेंडुलम
झूलता रहता लगातार
क्या आज रविवार है ?
या सोमवार ?
क्या तारीख़ है ?
समय क्या ?
जंग नहीं लगा है लोहे की बेड़ियों में
या फिर हम ही
चमकाते रहते हैं उन्हें हरदम
घने झंखाड़ में
चाँद पूरा निस्तेज हो गया है
बदल गई हैं सपनीली सड़कें
लेकिन अभी तक
उसे टोहना भी शुरू नहीं किया
बादल गुज़र गए
पीछे छोड़
अपनी दरारें
मेरा दिल
इन गहराइयों को भरने के लिए
कुलाँचे-मारता उछलता है
और अब
जब वो भरी-पूरी हैं
परितृप्त
मेरा हृदय
खाली और शून्य
—————————
Guru
Trees are yogis
Standing erect on their roots
Exuding an aura
Of unrelatedness
Each one is
One and content
Swinging proudly in
The silent music of the gentle breeze
Meditating into a state of thoughtlessness
And blowing its spiritual breath
Into every little leaf on its being
At noon it throws its cool shadow
For the earth to rest in peace
The yogi does not participate
In his glory
The tropical summer cannot
comprehend
Its glorious freshness
The tree shoots upwards
in an aimless search
Its height giving it a vital
Security in the soil
The distant exuberance of
The sun is dimmed by the yogi
I have one in my compound
I inhale its philosophy power and light
For my own
Roots branches and leaves
गुरु
योगी हैं पेड़
तन कर खड़े अपनी जड़ों पर
दिव्य निस्संगता की
प्रभा बिखेरते
हर एक
अनूठा
और संतुष्ट
धीरे से बहती हवाओं के मौन संगीत में
गर्व से झूमते
विचारशून्य स्थिति में ध्यान मग्न
अपने अस्तित्व की एक-एक पत्ती में
पवित्र साँसें फूँकते
भरी दोपहर में
ठंडी छाया देते हैं,
शांत, विश्राम कर सके धरा
अपनी महिमा से निर्लिप्त
योगी वृक्ष
मैदानों की कठोर ऊष्णता
कैसे समझ सकेगी
उनकी आनंदमय ताज़गी को
ऊपर की ओर उठता पेड़
किसी उद्देश्यहीन खोज में
उसकी ऊँचाई रखती है सुरक्षित
मिट्टी में उसे
दूर दमकते सूरज की प्रफुल्लता
मद्धिम पड़ जाती इस योगी
की आभा में
एक मेरे आँगन में भी है
मैं साँस लेती हूँ,
उसके दर्शन, ऊर्जा और रोशनी में
जिससे
अपनी जड़ों, शाखाओं और पत्तियों को
सींच सकूँ
—————————
The Strange Gift of Sharad Purnima
…feeling
From the centre of the earth It rose as a streak of lightening
And entered the soles of my feet
Travelling through veins Into the heart, then the head
Bursting my skull Tearing into the skies
Flying out with messages of madness In search of reason…
…thought
The bright ray of the sun
Pierced the dark clouds
Broke open my head
Settling in the cage,
Whiffs of reason and logic
Filling the cranium
Stretched in anguish as if
In search of madness…
शरद पूर्णिमा का अनोखा उपहार
….भावना
धरती के मध्य से
बिजली की कौंध–सी उठी
और मेरे पैरों के तलुवों में घुस गई
नसों से होती हुई
दिल तक पहुँची, फिर दिमाग में
खंड–खंड करती खोपड़ी को
आसमान को चीरती
पागलपन के संदेश भेजती
विवेक की तलाश में…
….विचार
सूर्य की उजली किरण–सा
काले बादलों को बेधता
सर को तोड़कर
उस पिंजड़े में पैठता
तर्क और विवेक का अहसास
पूरे कपाल को भर जाता
पीड़ा में फैला जैसे कि
पागलपन खोजता हो
—————————
A Tale Untold
This way or that way
Whichever way
Chaubeji looked
Tales spilled over
Tales told and retold
Squirrels scurrying out of
his eyes, his ears
Baby hedgehogs stumbling from
his hairy nostrils
Stories climbing up his legs
Nawabs and begums
Rajas and ranis crawling all
Over him as red ants
Their pinpricks and bites
Traveling from Gopalpur
To London and back
In English
The spice and sting
Softened on entering
The white ears
of William Crooke
Ladoos became chocolates
mogra turned bluebells
The many tongues of
Pandit Ramgharib Chaube
Flapped smartly,
From Avadhi, Braj, Khadi boli
Bhojpuri and even Sanskrit
And Persian
To the language of Englishsthan
Fanning people’s imagination
from the times of creation
in the United Provinces
More and even more
Stories surfaced
from deep tunnels of memories
and poured into the already full cauldron of
Chaube’s mind
Swirls of insanity;
Invisible to history
a whole century deaf
He lay mummified
Packed between the covers
Of his handwritten book of tales
Until stirred by the smell of
Ink in the pen of a fellow traveler
Once again The squirrels came scurrying
out of his eyes
And the pigeons flew from his ears
In the Folklore Society of London.
एक अनकही कथा
इधर या कि उधर
जिधर भी चौबे जी देखते
बिखर जाती हैं कहानियाँ
सुनी-सुनाई बार-बार दोहराई कथाएँ
उनकी आँखों और उनके कानों से
उछल पड़ती हैं गिलहरियाँ
उनके रोयेंदार नथुनों से
लड़खड़ाकर निकल जाती हैं छोटी छोटी साहियाँ
उनके पाँवों पर चढ़ आती हैं कहानियाँ
लाल चींटियों-से रेंगते हैं उनके ऊपर
नवाब और बेगम
राजा और रानियाँ
अंग्रेज़ी में
बेहद हलका हो जाता है
उनका चटपटा-चुटीलापन
विलियम क्रुक के सफेद कानों में पड़कर
चाकलेट हो जाते हैं लड्डू
और ब्लू बेल्स में बदल जाता है मोगरा
बेदह चतुराई से पलट जाती हैं
पंडित रामगरीब चौबे की कई ज़बानें,
अवधी, ब्रज, खड़ीबोली, भोजपुरी
यहाँ तक कि संस्कृत और फारसी से
इंगलिशस्तान की ज़बान में
इस संयुक्त प्रांत के बनने के समय से ही
लोगों की कल्पना को हवा देती हैं
और–और कहानियाँ जो
यादों की गहरी सुरंगों से
सतह पर उभर आती हैं
और भर देतीं
पहले से लबालब भरे
चौबे जी के दिमाग की देगची को
पागलपन की तरंगें
इतिहास के लिए अदृश्य
बधिर पड़ी पूरी एक शब्तादी से
वे पड़े हैं मिस्र की ममी की तरह
अपनी हस्तलिखित कथाओं
की जिल्दों के बीच
जब तक कि
हिलाकर न जगा दे उन्हें
किसी सहयात्री की कलम की स्याही की गंध
एक बार फिर
उनके कानों से उड़ने लगते हैं कबूतर
आँखों से उछलने लगती हैं गिलहरियाँ
लंदन की ‘फोकलोर’ सोसाइटी में

