दो नम्मर से साहित्य अकादमी रह गया था!

नॉर्वे प्रवासी डॉक्टर प्रवीण कुमार झा के व्यंग्य कुछ दिन न पढ़ें तो कुछ कुछ होने लगता है. यह ताज़ा है. पढियेगा- मॉडरेटर 
===================

जब हिंदी लिखने की सोची तो कवि कक्का का ख्याल आया। इलाके के इकलौते सर्टिफाइडकवि। बाबा नागार्जुन के साथ उठना-बैठना था। कहते हैं दो नम्मर से साहित्य अकादमी रह गया था।
दलान पर पहुँचा तो कवि कक्का पान लगा रहे थे। पहचानते तो रोम-रोम तक थे, पर हर बार ऐसे मिलते जैसे कभी मिले ही न हों। किताबें धूल फाँकती है। दलान में कभी कविता सुनने को जमघट लगती थी। अब नजर पड़ते ही लोग साइकल की गति बढ़ाकर भाग लेते हैं। पर बुढ़ऊ की अकड़ न गई। स्वयं को कवि-सम्राट समझते हैं।
बनना क्या चाहते हो? कवि या लेखक?”
जी, लेखक।”
फिर ठीक है। कवि बनना सबके बस का नहीं।”
और भी कुछ करते हो?”
डॉक्टर हूँ।”
फिर शायद बच जाओगे।”
किससे?”
कंगाली से भी। और राजनीति से भी। हाहाहा!”
खामख्वाह कवि कक्का को वाचाल कहते। ये तो बड़े टू-द-प्वांइटव्यक्ति निकले।
पर पान मुँह में डालते ही रंगत बदल गई।
हमें तो बाबा का वामपंथ ले डूबा। न खांग्रेसियों ने मेडल दिया, न दक्खिनपंथियों ने। बंगाली-मलयाली कवि होता तो आज ये दिन न देखना पड़ता। महाश्वेता काकी कहती भी थी कि उनके साथ लग लूँ। पर ये आदिवासी-जंगल और मोटे-मोटे मच्छर। कवि कल्पना करे कि मलेरिया से जूझे? वैसे तुम किस पंथ से हो?”
जी, सोचा नहीं है।”
साहित्य से जुड़ गए और पंथ से जुड़े ही नहीं? तो फिर लिखोगे क्या? चुन्नू-मुन्नू थे दो भाई। रसगुल्ले पर हुई लड़ाई?”
कौन सा ठीक रहेगा?”
पुरस्कार जीतने हैं तो हवा के रूख के साथ चलो। लोकप्रिय होना है तो विपरीत।”
आपका तात्पर्य?”
राष्ट्रवाद का समय है। दिनकर बन जाओ। जयशंकर प्रसाद सा तेज लाओ। वीर रस में सराबोर होकर खूनी हस्ताक्षर करो। ज्ञानपीठ, पद्म विभूषन नहीं तो कमसे कम साहित्य अकादमी लपेट कर ले आओगे। और लोकप्रिय बनना है तो ठीक विपरीत। हरियाणा रोडवेज की बस पकड़ लो या खुद को चार थप्पड़ मार लो। आध पाव कसैली फांक जाओ और कड़वापन उड़ेल दो। देश को नंगा कर दो, या हजार तो देवी-देवता है। एकदम मारो फूलगेंदवा बिलो-द-बेल्ट‘!”
अरे, आपकी भाषा को क्या हो गया?”
बस! सब यहीं कहें, और तुम हो गए दो मिनट में पोपुलर! क्या समझे?”
समझ गया कक्का। मुझे तो धन प्रिय है, लोकप्रिय बनना चाहूँगा।”
वो ऐ…न…होगा।” कक्का का गला पान से बरसाती मेढक की तरह फूल गया था।
पीक थूँकते हुए बोले, “धन प्रिय है तो उसकी विधा अलग है। पाठक जी की प्रेम, परिणय, प्रपंचवाली।”
जी। ये कौन सा पंथ है?”
प्रेम, परिणय, प्रपंच मतलब तुम्हारी भाषा में लव, सेक्स और धोखा।”
ये मुझसे नहीं होगा कक्का। साहित्य में भी तो रॉयल्टी मिलती होगी?”
तुम्हारे बाबूजी तो बैंक में ही हैं। वहीं जमा कराता हूँ कभी सालाना पाँच सौ, कभी आठ सौ के चेक। पुस्तक मेले में खड़ा करवा देते हैं, कहीं मुख्य अतिथि बनवा देते हैं। कहीं फोकट की समीक्षा, कहीं बेतुकी कविता की तारीफ। रॉयल्टी और रियैलिटी में बहुत फर्क है।”
बुढ़ऊ को पता ही नहीं, दुनिया कहाँ से कहाँ पहुँच गई। अमेजन और फेसबुक के सहारे ही हजारों किताबें उठ जाती है। कोई दूबे है तो कोई चौधरी। सब बेस्ट-सेलर हैं। क्रेडिट-कार्ड टिपटिपाओ, किताब उठाओ। एक कविता गढ़ता है, उस से लम्बी कविता कमेंट में आ जाती है। साहित्य कुतुरमुत्ते की तरह फैल रहा है, और कवि कक्का आज भी रेगिस्तान के कैक्टस बने बैठे हैं।
कक्का! ऑनलाइन है साहित्य अब। जानकीपुल सुना है आपने?”
आशावादी हूँ। लेफ्टसे राइटहोने की भी जुगत में हूँ। वैसे ये जानकीपुल किस पंथ का है?”
पता नहीं। ये तो साहित्य-ब्लॉग है।”
पीछे कौन है? कोई नेता वगैरा?”
हिंदी से जुड़े लोग लिखते-पढ़ते हैं। नेता और पंथ का आइडिया नहीं।”
ये क्या हो गया है साहित्य को? पंथहीन साहित्य मतलब बिन पेंदी का लोटा। मतलब लोग डरकर आवाज बदल कर बात कर रहे हैंहैं वामपंथी, लेकिन न्यूट्रल बने बैठे हैं? कविता क्या लिखेंगें, घास? जो लिखो, निर्भय निर्विकार लिखो। बाबा तो सीधा इंदुजीकहकर क्या प्रहार करते थे! प्रोटौकोल और नियम की बिसात पर कविता बनी है कभी?….”
कक्का बड़बड़ाते रहे। बुढ़हु सठिया गए हैं।
भई मैं तो प्रेम-प्रपंच में ऐसी वीर-रस की दही बनाऊँगा कि हवा की रूख ही बदल जाए। बी.एम.डब्ल्यू. में बैठ साहित्य अकादमी जाऊँगा। हिंदी को हॉटबनाऊँगा। कक्का करे लेफ्ट-राइट‘, मैं तो पूँजीवाद की बंसी बजाऊँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 mins
WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify Logo Showcase – Responsive WordPress Plugin Menuar – Navigation Menu for Elementor SMSifyWoo – Send SMS Notification For WooCommerce Valentine’s Day Invitations for Elementor Thumbnail Preview and Item Grabber WP Plugin liMarquee – Horizontal and Vertical Scrolling of Text or Image or HTML Code PayLane Secure Form Gateway for WooCommerce YouTube Plugin – WordPress YouTube Gallery Mynx – WordPress Templates Library PayPal Payment Terminal WordPress