• रपट
  • मेटा 2025 की घोषणा: शांता गोखले को मिलेगा मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) और महोत्सव की घोषणा हो चुकी है। आइये विस्तार से जानते हैं- मॉडरेटर 
    ===================
    • शांता गोखले को 20वां मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा ।
    • मेटा 2025 जूरी में कबीर बेदी, लिलेट दुबे, दादी पुदुमजी, के. नंदिनी सिंगला और सुधीर मिश्रा शामिल हैं ।
    • नामांकित नाटक 13 मार्च, 2025 से 19 मार्च, 2025 तक दिल्ली में मेटा फेस्टिवल  में कमानी और श्रीराम सेंटर में मंचित  किए जाएंगे।

    नई दिल्ली: 20वें महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) और फेस्टिवल 2025 ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि मेटा 2025 का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रख्यात लेखिका, अनुवादक, पत्रकार और रंगमंच समीक्षक शांता गोखले को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मेटा के 20 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। शांता गोखले भारतीय कला और साहित्य जगत की एक अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को गहराई से छुआ है। उन्हें विशेष रूप से उनके दो उत्कृष्ट मराठी उपन्यासों, ‘रीता वेलिंकर’ और ‘त्या वर्षी’ के लिए जाना जाता है। इन दोनों कृतियों को सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के लिए महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    मेटा फेस्टिवल के एक  सप्ताह से पहले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 20वें संस्करण के पुरस्कारों के लिए जूरी की भी घोषणा की गई, जिसमें प्रसिद्ध थिएटर, फिल्म और टीवी अभिनेता, कबीर बेदी; थिएटर और फिल्म अभिनेत्री और थिएटर निर्देशक, लिलेट दुबे; सेट, मशहूर पपेटटियर दादी पुदुमजी; करियर राजनयिक और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की महानिदेशक, के. नंदिनी सिंगला; तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा शामिल हैं।

    13 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के कमानी सभागार और श्री राम सेंटर में आयोजित होने वाले सप्ताह भर चलने वाले महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) और महोत्सव के दौरान, मेटा 2025 के लिए चुने गए नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन जूरी सदस्यों के एक सम्मानित पैनल के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी के रंगमंच प्रेमियों के लिए भी होगा, जो भारतीय रंगमंच की विविधता और प्रतिभा का अनुभव करेंगे।

    2025 सीज़न के लिए, महोत्सव को भारत के 25 राज्यों से 367 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, साथ ही दो अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियाँ भी मिलीं। शॉर्टलिस्ट में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के नाटक शामिल हैं। हमेशा की तरह, महोत्सव ने समावेशिता और विविधता को अपनाया है, जिसमें 47 भारतीय भाषाओं और बोलियों में प्रविष्टियाँ प्रस्तुत की गई हैं। अंतिम 10 नामांकनों में हिंदी, मलयालम, बंगला, कन्नड़, संस्कृत, बुंदेली और अंग्रेजी में नाटक शामिल हैं।
    2025 में 20वां मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 14 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करेगा, साथ ही 13 प्रतिस्पर्धी श्रेणियां भी होंगी जैसे कि सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ स्टेज डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ लाइट डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ साउंड  और संगीत डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइन, मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष), मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला), सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष), सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला), सर्वश्रेष्ठ मूल स्क्रिप्ट, सर्वश्रेष्ठ एन्सेम्बल  और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर। नामांकनों की पूरी सूची और विवरण नीचे सूचीबद्ध हैं और www.metawards.com पर ऑनलाइन भी देखे जा सकते हैं।

    20वां मेटा 2025-अंतिम नामांकन:

    सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन –

    •  बी-लव्ड: थिएटर, म्यूजिक, क्वीयरनेस, एंड  इश्क! सपन सरन द्वारा निर्देशित और तमाशा थिएटर द्वारा निर्मित,मुंबई, 1 घंटा 20 मिनट, हिंदी/अंग्रेजी
    •  बॉब मार्ले फ्रॉम कोडिहल्ली लक्ष्मण के.पी. द्वारा निर्देशित और जंगम कलेक्टिव द्वारा निर्मित ,बैंगलोर (कर्नाटक), 1 घंटा 30 मिनट, कन्नड़
    •  चंदा बेदनी अनिरुद्ध सरकार द्वारा निर्देशित और रंगकर्मी द्वारा निर्मित ,भोपाल, 1 घंटा 40 मिनट, हिंदी
    •  दशानन स्वप्नसिद्धि मंजू कोडागु द्वारा निर्देशित और भालिरे विचित्रम द्वारा निर्मित (कर्नाटक), 1 घंटा 15 मिनट, कन्नड़
    •  जीवंती मालाखा, निर्देशक: ओ.टी. शाजहान, एथलीट कायिका नाट्यवेदि, पालक्काड, मलयालम,केरला 1 घंटा 40 मिनट, मलयालम
    •  कांडो निंगल एंटे कुट्टिये कांडो (हैव यू सीन माय सन?),कन्नन पलक्कड़ द्वारा निर्देशित और नवरंग पलक्कड़ द्वारा निर्मित ,पल्लकड़ (केरल), 1 घंटा, मलयालम
    •  मतियाह 22:39 अरुण लाल द्वारा निर्देशित और अस्तित्व मंगलुरु द्वारा निर्मित ,मंगलुरु (कर्नाटक), 1 घंटा 30 मिनट, कन्नड़
    •  निःसंगो ईश्वर सुमन साहा द्वारा निर्देशित और बंगाल रिपर्टरी द्वारा निर्मित ,कोलकाता (बंगाल), 1 घंटा 22 मिनट, बांग्ला और संस्कृत
    •  पोर्टल वेटिंग अभि ताम्बे द्वारा निर्देशित और अभि ताम्बे द्वारा निर्मित ,बैंगलोर (कर्नाटक), 1 घंटा 14 मिनट, अंग्रेजी
    •  स्वांग – जस की तस अक्षय सिंह ठाकुर द्वारा निर्देशित और रंगभारन कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निर्मित जबलपुर (मध्य प्रदेश), 1 घंटा 25 मिनट, हिंदी और बुंदेली

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:
    • बी-लव्ड: थिएटर, म्यूजिक, क्वीयरनेस, एंड इश्क
    • बॉब मार्ले फ्रॉम कोडिहल्ली
    • चंदा बेदनी
    • दशनना स्वप्नसिद्धि
    • जीवंती मालाखा
    • कांडो निंगल एंटे कुट्टिये कांडो (हैव यू सीन माय सन?)
    • मत्तियाह 22:39
    • निःसंगो ईश्वर
    • पोर्टल वेटिंग
    • स्वांग – जस की तस

    सर्वश्रेष्ठ स्टेज डिजाइन:
    • जीवंती मालाखा- अलियार अली
    • मतियाह 22:39 – अरुणलाल
    • कांडो निंगल एंटे कुट्टिये कांडो (हैव यू सीन माय सन?)- प्रमोद पल्लियिल

    सर्वश्रेष्ठ लाइट  डिज़ाइन:
    • दशनना स्वप्नसिद्धि- मंजू हिरेमथ
    • जीवंती मालाखा – सनेश के.डी
    • चंदा बेदनी – बादल दास
    • मत्तियाह 22:39 -क्रिस्टी

    सर्वश्रेष्ठ साउंड  एवं म्यूजिक डिज़ाइन:
    • चंदा बेदनी – डॉ. मीता सरकार, अनिरुद्ध सरकार और शुभम
    • पोर्टल वेटिंग – अभि तांबे
    • बी-लव्ड: थिएटर, म्यूजिक, क्वीयरनेस, एंड इश्क! – आमोद भट्ट, मोहित अग्रवाल, रोहित
    • दास. रितेश मालानी.
    • निःसंगो ईश्वर – सुवासीस सरकार, जयदीप सिन्हा और जयिता चक्रवर्ती और बिक्रमजीत डौन
    • जीवंती मालाखा – नारू पराई इसाई और विजू जोसेफ
               
    सर्वश्रेष्ठ कॉस्टूम  डिज़ाइन:

    ● दशानन स्वप्नसिद्धि – राजेश्वरी
    ● चंदा बेदनी – अनिरुद्ध सरकार
    ● निःसंगो ईश्वर – सुमन साहा
    ● बी-लव्ड: थिएटर, म्यूजिक, क्वीयरनेस,एंड  इश्क! – बॉबी
    ● जीवंती मालाखा –  डॉ. नीता सलाम

    सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला):

    ● निःसंगो ईश्वर – चन्द्राणी सरकार
    ● जीवंती मालाखा – साक्षिता संतोषः
    ● स्वांग – जस की तस – पूजा केवट
    ● स्वांग – जस की तस – वंशिका पांडे

    सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष):
    • स्वांग – जस की तस – अभिषेक गौतम
    • जीवंती मालाखा – डॉ. आरिफ़ कंदोथ
    • मत्तियाह  2239- क्लैनविन
    • मत्तियाह 2239 – कुमारलाल

    मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला):

    • दशानन स्वप्नसिद्धि –श्वेथा अरेहोल
    • बॉब मार्ले फ्रॉम कोडिहल्ली- श्वेतारानी एच.के
    • चंदा बेदनी – रंजिनी घोष

    मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष):
    • निःसंगो ईश्वर – सुमन साहा
    • बॉब मार्ले फ्रॉम कोडिहल्ली – चंद्रशेखर के

    सर्वश्रेष्ठ मूल स्क्रिप्ट:

    ● निःसंगो ईश्वर – सुमन साहा
    ● बॉब मार्ले फ्रॉम कोडिहल्ली – लक्ष्मण के.पी और चन्द्रशेखर के
    ● पोर्टल वेटिंग – अभि तांबे
    ● बी-लव्ड: थिएटर, म्यूजिक, क्वीयरनेस,एंड  इश्क! – अदिति अंगिरस, अखिल कटियाल,
    भूपन खाखर, धीरेन बोरिसा, जोश मलिहभथी, माधवी मेनन, माया शर्मा,
    निखिता सिंह, रूथ वनिता, एस. चंद्रमोहन, साएशा, सलीम किदवई, सपन सरन,
    शक्ति मिलन शर्मा, श्रुति सोनल, स्मिता, वी., तनिष्का पाटीदार, उत्कर्ष मजूमदार,
    विमल भाई
    ● कांडो निंगल एंटे कुट्टिये कांडो (हैव यू सीन माय सन? – सिविक चंद्रन

    सर्वश्रेष्ठ एन्सेम्बल
    ● जीवंती मालाखा
    ● बी-लव्ड: थिएटर, म्यूजिक, क्वीयरनेस,एंड  इश्क!
    ● स्वांग – जस की तस

    सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी:

    ● जीवंती मालाखा – ओ.टी शाजहां
    ● चंदा बेदनी – सुभोजीत गुहा और मधुमिता चक्रवर्ती
    ● स्वांग जस की तस – संजय पांडे

    दिल्ली के ताज महल होटल में मेटा फेस्टिवल के मीडिया लॉन्च के दौरान, ’20 इयर्स ऑफ़ मेटा: अ लिगेसी ऑफ़ रिप्रजेंटेशन एंड डाइवर्सिटी ‘ विषय पर एक गहन पैनल चर्चा आयोजित की गई। संजय के. रॉय द्वारा कुशल संचालन में, एम.के. रैना, बिष्णुप्रिया दत्त, अंकुर भारद्वाज और आशीष पाठक ने मेटा की दो दशकों की महत्वपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला। पैनलिस्टों ने रंगमंच में विविधता और समावेश को बढ़ावा देने में मेटा के उल्लेखनीय योगदान पर चर्चा की, इसकी विकास यात्रा, प्रभाव और उन विभिन्न आवाज़ों पर प्रकाश डाला जिन्हें मेटा ने मंच प्रदान किया है।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट ,हेड कल्चरल आउटरीच जय शाह ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “महिंद्रा समूह 20वें वार्षिक महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। मेटा न केवल कलाकारों को प्रेरित करता है बल्कि दर्शकों को भी रंगमंच की ओर आकर्षित करता है। यह हमारे देश में रंगमंच के विकास और प्रोत्साहन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक 20वें वर्ष में, हम देश भर से आई सर्वश्रेष्ठ नाट्य प्रतिभाओं के प्रदर्शन के एक अद्भुत सप्ताह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

    टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक, संजय के. रॉय ने कहा, “मेटा भारतीय रंगमंच की अद्भुत विविधता और उत्कृष्टता का प्रतीक है। मेटा 2025 देश भर की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है और उन्हें सम्मानित करता है। अपने 20वें वर्ष में, यह उत्सव न केवल रंगमंच समुदाय को जीवंत बनाए रखने का काम करता है, बल्कि कलाकारों के बीच संबंधों को मजबूत करने और मंच पर विविध कहानियों को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

    मेटा के बारे में

    “मेटा, महिंद्रा समूह की सांस्कृतिक पहल का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसे अग्रणी मनोरंजन कंपनी टीमवर्क आर्ट्स द्वारा कुशलतापूर्वक संचालित किया जाता है। यह एक ऐसा मंच है जो प्रतिवर्ष भारत के रंगमंच जगत की असाधारण प्रतिभाओं को सम्मानित और पुरस्कृत करता है। मेटा न केवल सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों और कलाकारों को मान्यता देता है, बल्कि उन निर्देशकों, लेखकों और डिजाइनरों को भी सम्मानित करता है, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर इस कला को जीवंत बनाया है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के विशाल और विविध थिएटर उद्योग को प्रोत्साहित करना है, जो विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों में फैला हुआ है। मेटा का प्रयास केवल पुरस्कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य रंगमंच के प्रति जागरूकता और गहरी सराहना पैदा करना है। यह मंच थिएटर कलाकारों और दर्शकों के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करता है, उन्हें प्रेरित करता है और रंगमंच कला के माध्यम से संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है। मेटा, भारतीय रंगमंच के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसे एक ऐसे मंच के रूप में स्थापित करता है जहाँ कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं और दर्शकों को नई और प्रेरक कहानियाँ मिल सकती हैं।”

    संपादकों के लिए नोट्स
    महिंद्रा के बारे में:

    1945 में स्थापित, महिंद्रा ग्रुप दुनिया की सबसे बड़ी और प्रशंसित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से एक है, जिसमें 100 से अधिक देशों में 2,60,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। भारत में यह कृषि उपकरण, यूटिलिटी वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी है और मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है। इसके अलावा, महिंद्रा ग्रुप नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट में भी मजबूत उपस्थिति रखता है।
    महिंद्रा ग्रुप का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर ESG (पर्यावरण, सामाजिक और शासन संबंधी कारकों) में नेतृत्व करना, ग्रामीण समृद्धि को सक्षम बनाना और शहरी जीवन को बेहतर बनाना है। इसका लक्ष्य समुदायों और भागीदारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है।
    महिंद्रा के बारे में अधिक जानने के लिए देखें: www.mahindra.com
    Twitter और Facebook: @MahindraRise
    ताज़ा अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करें: महिंद्रा न्यूज़रूम

    टीमवर्क आर्ट्स के बारे में
    टीमवर्क आर्ट्स एक बहुआयामी प्रोडक्शन कंपनी है, जो परफॉर्मिंग आर्ट्स, सामाजिक सरोकारों और कॉर्पोरेट जगत से जुड़ी हैं। पिछले 30 वर्षों से, टीमवर्क आर्ट्स ने भारत को दुनिया तक और दुनिया को भारत तक पहुँचाया है। इस दौरान, इसने भारतीय कलाकारों, लेखकों, परिवर्तनशील व्यक्तियों और कलाकारों को भारत और विदेशों में कला एवं ज्ञान के मंचों पर प्रस्तुत किया है। भारत की कला अपनी गहराई, विविधता और रहस्य में बेजोड़ है, और इसे वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए इसकी संस्कृति और संदर्भों की गहरी समझ के साथ कलाकारों के प्रति प्रेम व सम्मान आवश्यक है।

    टीमवर्क आर्ट्स का अनुभव मनोरंजन और ज्ञान के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें वृत्तचित्र और फीचर फिल्मों का निर्माण, दृश्य और प्रदर्शनकारी कलाओं के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और दुनिया भर में साहित्यिक समारोहों का आयोजन शामिल है। हम पारंपरिक और समकालीन भारत दोनों को प्रस्तुत करते हैं और सभी कलारूपों में नए प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं।
    हर साल, हम 72 शहरों और 26 देशों में 33 से अधिक महोत्सवों का आयोजन करते हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, इटली, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, तुर्की, यूके और यूएसए सहित भारत के कई अनूठे महोत्सव शामिल हैं। हम दुनिया के सबसे बड़े साहित्यिक आयोजन जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) का आयोजन करते हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय शाखाएँ अमेरिका, यूके और यूरोप में भी होती हैं।
    भारत में हम इशारा इंटरनेशनल पपेट फेस्टिवल, महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स (META), महिंद्रा कबीर फेस्टिवल (वाराणसी), द सैक्रेड (पुष्कर और अमृतसर), जैज़ इंडिया सर्किट (गोवा और NCR), जयपुर म्यूज़िक स्टेज, और अंडर द बनयान ट्री (दिल्ली में पूर्णिमा की रात आयोजित होने वाला संगीत महोत्सव) जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
    हमारे अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों में इंडिया बाय द नाइल (मिस्र), इंडिया बाय द बे (हांगकांग), कॉनफ्लुएंस – ए फेस्टिवल ऑफ इंडिया (ऑस्ट्रेलिया), इंडिया इन द सनशाइन सिटी (जिम्बाब्वे), इंडिया बाय द बॉसफोरस (तुर्की) और कई अन्य शामिल हैं। हमारी संगीतमय प्रस्तुति ‘बॉलीवुड लव स्टोरी: ए म्यूज़िकल’ दुनिया भर में आयोजित की जाती रही है और हर जगह इसे शानदार सफलता मिली है।
    2020 और 2021 की चुनौतियों के बावजूद, टीमवर्क आर्ट्स ने सफलतापूर्वक JLF ब्रेव न्यू वर्ल्ड और वर्ड्स आर ब्रिजेस नामक डिजिटल कार्यक्रमों की शुरुआत की, जिन्हें पहले ही सीज़न में 4.8 मिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा। जनवरी 2021 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के डिजिटल संस्करण ने 27 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुँच बनाई और दुनिया के अग्रणी विचारकों और लेखकों को एक मंच पर लाया।
    महामारी के दौरान, टीमवर्क आर्ट्स ने ‘आर्ट मैटर्स’ नामक एक पहल शुरू की, जिसने भारतीय कलाकारों को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें नए कलात्मक कार्यों के लिए आयोगित किया। इस पहल ने जागरूकता बढ़ाने, समर्थन तंत्र विकसित करने और समुदाय को कला के लिए योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
    2021 में, ‘बी इंस्पायर्ड’ डिजिटल सीरीज़ लॉन्च की गई, जिसमें विज्ञान, तकनीक, नवाचार, पर्यावरण और अन्य विषयों पर संवाद किए गए। इस कार्यक्रम के ‘बी इंस्पायर्ड – फास्ट-ट्रैकिंग द फ्यूचर’ के तीन ज़मीनी संस्करण भारत में पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं।
    2024 में, टीमवर्क आर्ट्स ने जयपुर के शाही परिवार के सहयोग से जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल के पहले संस्करण का आयोजन किया, जिसे वेदांता ने प्रस्तुत किया।
    वेबसाइट: www.teamworkarts.com

     
    अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

    टीमवर्क आर्ट्स:
    हीना मोबर | मो.: 7385679825 | ईमेल: pr@teamworkarts.com
    अपेक्षा बजाज | मो.: +91 9654880195 | ईमेल: apeksha@teamworkarts.com

    ज़ीमीशा कम्युनिकेशंस:
    इम्तियाज़ आलम | मो.: +91 9810227818 | ईमेल: imtiaz@zimisha.com
    संतोष कुमार | मो.: +91 9990937676 | ईमेल: santosh@zimisha.com

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1 mins
    WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify Acelle Connect – WordPress Plugin for Acelle Mail CSS3 Compare Pricing Tables Paradise Slider – Responsive Bootstrap Carousel Plugin Event Booking Pro : byDay Calendar Add on Flutterwave Payment Solutions and Bills Payment Services Info Box For WPBakery Page Builder Woo Gift : Advanced Woocommerce Gift Plugin TruelySell – Professional Service Booking Marketplace | Bark & TaskRabbit Clone (Laravel 12) CampSpot Property Availability Checker (Forms) Social Store Locator – Reviews & Ratings Add-on