तुम्हारी लिखी हमारी प्रेम कविता डिलीट हो गई

  तकनीक, आभासी दुनिया ने हमारे संबंधों के संसार को बदल कर रख दिया है. प्रेम का एक नया संसार है. इन कविताओं में अभिव्यक्त अनुभव इसी नए संसार के माध्यम से है. यशस्विनी पांडे की कविताएं जब मेल पर मिली तो सबसे पहले उन कविताओं के अनुभव संसार ने प्रभावित किया. एक गहरी भावाकुलता जो इन दिनों कविताओं से मिसिंग सा हो गया है. यह जरूर है कि ये कविताएं अपनी तरह की हैं, अनूठी हैं- मॉडरेटर 
================================= 

 1. 
     
     वे छह कविताएं

तुम्हारी लिखी हमारी प्रेम कविता 
डिलीट हो गयी कुछ गैर जरुरी
मेल के साथ
या खो गयी कुछ पर्चियों
के साथ 
अनजाने में तुमसे भी
मुझसे भी
और तुमने पतझड़ की तरह झरते हुए
बादल की बड़ी बड़ी बूंदों
को भरकर सीप से नयनो में
मुझसे सभी काम छोड़ के
उसे ढूंढने को कहा
ढूंढा उसे हर जगह मैंने
हर फ़ाइल में हर डायरी में
पेन ड्राइब् और हार्ड डिस्क में भी
कई हजार जीबी में गोते लगा कर
पर नही मिली
मैंने कोशिश की समझाने की
तुम्हे कोई बात नही
हम फिर लिखेंगे प्रेम की इबारत
तुम उससे भी अच्छी कविता
लिख सकती हो तमाम विषयों पर
उम्दा लेख कविता कहानी सब कुछ
लिखा ही है तुमने और लिखोगी भी
पर तुमने कहा 
मेरी सारी कविताएँ,लेख,कहानी
पैसे सम्मान पहचान
ले लो या जिसे देना है दे दो
प्रेम में आकण्ठ डूबी मुझे
लौटा दो मेरी वे 6 कविताएँ

2
मिटटी और बादल

देवताओं की सबसे बड़ी जीत का उत्सव
पृथ्वी से दो शापित पर प्रेमी जनों
का बुलावा 
शंकर की पिंडी बनी चाक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 mins