प्रियदर्शन की कहानी ‘बारिश, धुआँ और दोस्त’


बरसों बाद प्रियदर्शन का दूसरा कहानी संग्रह आया है ‘बारिश, धुआँ और दोस्त’. कल उसका लोकार्पण था. उस संग्रह की शीर्षक कहानी. तेज भागती जिंदगी में छोटे छोटे रिश्तों की अहमियत की यह कहानी मन में कहीं ठहर जाती है. पढियेगा और ताकीद कीजियेगा- मॉडरेटर 
========================================================

वह कांप रही है। बारिश की बूंदें उसके छोटे से ललाट पर चमक रही हैं।
`सोचा नहीं था कि बारिश इतनी तेज होगी और हवाएं इतनी ठंडी।‍`
उसकी आवाज़ में बारिश का गीलापन और हवाओं की सिहरन दोनों बोल रहे हैं।
मैं ख़ामोश उसे देख रहा हूं।
वह अपनी कांपती उंगलियां जींस की जेब में डाल रही है। उसने टटोलकर सिगरेट की एक मुड़ी सी पैकेट निकाली है।
सिगरेट भी उसकी उंगलियों में कुछ गीली सिहरती लग रही है।
उसके पतले होंठों के बीच फंसी सिगरेट कसमसाती,  इसके पहले लाइटर जल उठा।
फिर धुआं है जो उसके कोमल गीले चेहरे के आसपास फैल गया है। 
`
आपको मेरा सिगरेट पीना अच्छा नहीं लगता है न। `
उसकी कोमल आवाज़ ने मुझे सहलाया।
यह जाना-पहचाना सवाल है।
जब भी वह सिगरेट निकालती हैयह सवाल ज़रूर पूछती है।
जानते हुए कि मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। 
लेकिन क्यों पूछती है?
मत दो जवाब,’ इस बार कुछ अक़ड के साथ उसने धुआं उड़ाया। 
मैं फिर मुस्कुराया।
आपकी प्रॉब्लम यही है। बोलोगे तो बोलते रहोगेचुप रहोगे तो बस चुप हो जाओगे।
मैंने अपनी प्रॉब्लम बनाए रखी। चुप रहा तो चुप रहा।
वह झटके से उठीलगभग मेरे मुंह पर धुंआ फेंकतीकुछ इठलाती सी चली गई।
सिगरेट की तीखी गंध और उसके परफ्यूम के भीनेपन ने कुछ वही असर पैदा किया जो उसके पतले होठों पर दबी पतली सी सिगरेट किया करती है।
यह मेरे भीतर एक उलझती हुई गांठ है जो एक कोमल चेहरे और एक तल्ख सिगरेट के बीच तालमेल बनाने की कोशिश में कुछ और उलझ जा रही है।
…………..
हमारे बीच 18 साल का फासला है। मैं ४२ का हूंवह २४ की।
बाकी फासले और बड़े हैं।
फिर भी हम करीब है। क्योंकि इन फासलों का अहसास है।
कौन सी चीज हमें जोड़ती है?
क्या वे किताबें और फिल्में जो हम दोनों को पसंद हैं?
या वे लोग और सहकर्मी जो हम दोनों को नापसंद हैं?
या इस बात से एक तरह की बेपरवाही कि हमें क्या पसंद है और क्या नापसंद है?
आखिर मेरी नापसंद के बावजूद वह सिगरेट पीती है।
फिर पूछती भी हैमुझे अच्छा लगता है या नहीं।
मैं कौन होता हूं टोकने वाला।
टोक कर देखूं?
अगली बार देखता हूं।  
………………………….
इतना पसीना कभी उसके चेहरे पर नहीं दिखा।
वह थकी हुई हैलेकिन खुश है।
शूट से लौटी है।
पता हैराहुल गांधी से बात की मैंने?’
अच्छाआज तो जम जाएगी रिपोर्ट।
रिपोर्ट नहींकमबख्त कैमरामैन पीछे रह गया था।
मैं घेरा तोड़कर पहुंच गई थी उसके पास।
क्या कहा राहुल ने?’
कहा कि तुम तो जर्नलिस्ट लगती ही नहीं हो।
वाहक्या कंप्लीमेंट हैऔर क्या खुशी है।
मैं हंस रहा हूं।
उसे फर्क नहीं पड़ता।
फिर उसके हाथ जींस की जेब टटोल रहे हैं।
फिर एक सिगरेट उसके हाथ में है।
और जलने से पहले धुआं मेरा चेहरा हो गया है।
उसे अहसास है।
वह फिर पूछेगी- उसने पूछ लिया।
आपको अच्छा नहीं लगता ना?’
क्या?’ मैं जान बूझ कर समझने से बचने की कोशिश में हूं।
मेरा सिगरेट पीना। वह बचने की कोशिश में नहीं है।
मैं बोलूंफेंक दो तो फेंक दोगी?’ मेरे सवाल में चुनौती है। 
हां’,  उसके जवाब में संजीदगी है।
फेंक दो।‘ मेरी आवाज़ में धृष्टता है। 
उसने सिगरेट फेंक दी हैं।
मैं अपनी ही निगाह में कुछ छोटा हो गया हूं।
अक्सर ऐसे मौकों पर वह हंसती है।
लेकिन वह हंस नहीं रही।
उसके चेहरे पर वह कोमलता है जो अक्सर मैं खोजने की कोशिश करता हूं।
उसे बताते-बताते रह जाता हूं कि जब उसके हाथ में सिगरेट होती हैयही कोमलता सबसे पहले जल जाती है।
लेकिन यह कोमलता अभी मुझे खुश नहीं कर रही।
अपना छोटापन मुझे खल रहा है।  
दूसरी सुलगा लो।
वाहमेरे ढाई रुपये बरबाद कराकर बोल रहे हैंदूसरी सुलगा लो। फिर मना क्यों किया था?’
तुम मान क्यों गई?’
वह हंसने लगी। जवाब स्थगित है।
मैं चाहता हूंवह कोई उलाहना दे।
कहे कि मैं पुराने ढंग से सोचता हूं।
लेकिन वह चुप है।
हम दोनों चुप्पी का खेल खूब समझते हैं।
चुप्पी जैसे हम दोनों की तीसरी दोस्त है।
उसकी उम्र क्या हैनहीं मालूम।
कभी वह ४२ की हो जाती हैकभी २४ की।
लेकिन वह फासला बनाती नहीं मिटाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 mins
WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify Gym Master – Gym Management System PLUS Admin – WordPress White Label Branding Admin Workreap Meetings – Streamline Your Meetings in the Workreap PDF Password Protect Visual Composer | Pricing Tables By NBGoyani WooCommerce Variations Table WooCommerce Event Ticket Multi Hospital – Hospital Management System ADF – Amazon Discount Finder for WordPress HTML5 Video Player WordPress Plugin