ऐप को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की योजना है- रेणु अगाल

अभी हाल में जगरनॉट प्रकाशन ने हिंदी किताबों के लिए फोन बेस्ड ऐप की शुरुआत की है. उसी ऐप को लेकर जगरनॉट की कार्यकारी संपादक रेणु अगाल से दिव्या विजय की बातचीत-

1.स्मार्ट फ़ोन के साथ किताबों को फोन पर पढ़ने का चलन बढ़ा है लेकिन अब भी किताबें फ़ोन में डाउनलोड होने के बाद कई दिनों तक पढ़े जाने के इंतजार में रहती हैं. जगरनॉट इस चुनौती से कैसे पार पायेगा कि लोगों को फेसबुक या अन्य मनोरंजक प्लेटफार्म से खींच लाने में सक्षम हो जाए?

रेणु अगाल– ये समस्या किताबों तक सीमित नहीं है.इसके पीछे कारण है बढ़ती व्यस्तताएं. पर एप पर हमारी कोशिश है कि रोचक सामग्री उपलब्ध कराई जाए जिसमें सबकी पसंद का कुछ न कुछ हो. साथ ही हम इस पर भी ध्यान दे रहे हैं कि किताबों की बिक्री का रुझान क्या है, किन विषयों की किताबें पसंद की जा रही है. इससे हम जान पाएंगे कि क्या पसंद किया जा रहा है क्या नहीं, किताबों के कवर्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यहां संपादकीय नज़र से निकली किताबें है इसलिए इनमें एक बेहतर सिलेक्शन होगा.

साथ ही, हमारे ऐप की डिज़ाइन और सामग्री की प्रस्तुति पाठकों को सामग्री की याद दिलाएगी और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

  1. जगरनॉट का एप्प किस तरह के पाठक-वर्ग पर ज्यादा फोकस करेगा? हिंदी साहित्य में नए पाठकों की संख्या उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रही जितना अंग्रेजी में तो नया पाठक वर्ग बनाने के लिए जगरनॉट के पास क्या योजनायें हैं?

रेणु अगाल– युवा वर्ग – 18 से 25 आयुवर्ग के युवा सबसे बड़ा पाठक वर्ग होगा. ये लोग टेकनोलोजी को समझते हैं, इसका खुलकर इस्तेमाल करते है – ये वो वर्ग है जो हिंदी भाषी है और सोशल मीडिया पर हिंदी में सक्रिय भी. जगरनॉट एक एसी जगह बनेगा जहां पाठक को 360 डिग्री एक्सपीरियंस मिलेगा—प्रेमचंद, शरत चंद्र और मंटो से लेकर अभी लिख रहे सबसे महत्वपूर्ण लेखकों और नवोदित लेखकों सब की लिखी कृतियां यहाँ उपलब्ध होगी वो भी कम कीमतों में.

3.देश के हर कोने में हिंदी पत्रिकाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और डिजिटल इंडिया के ज़माने में पत्रिका की सदस्यता लेने के लिए ड्राफ्ट जैसे समय-उपभोगी माध्यमों का इस्तेमाल करती हैं. इस सन्दर्भ में जगरनॉट अपनी भूमिका को किस प्रकार देखता है और इसमें उसके लिए क्या संभावनाएं हैं.

रेणु अगाल-– जगरनॉट पर स्वयं की सामग्री के साथ साथ कुछ अन्य प्रकाशकों की सामग्री भी उपलब्ध है और इस दिशा में और भी कदम उठाएं जाएंगे. साहित्यिक पत्रिकाओं की सामग्री भी इस पर उपलब्ध होंगी पर फिलहाल पूरी पत्रिकाओं को एप पर लाने का विचार नहीं है- इस पर विचार किया जा सकता है.

  1. जिस तरह से जगरनॉट हमेशा से नयी प्रतिभाओं को स्थान देता आया है और ऐप लांच के साथ ज़ाहिर तौर पर ये परंपरा और भी आगे बढ़ेगी. ऐप के लिए नए लेखकों से आप किस तरह के कंटेंट की उम्मीद करते हैं और उनका चयन किन मानकों पर तय होगा?

रेणु अगाल-  लेखकों को इस नए माध्यम के अनुरुप विषयों के चुनाव और लिखने के तरीके को अपनाना होगा. फिक्शन में कैरेक्टर, प्लॉट और पेस तीनों पर घ्यान देना होगा और नॉन फिक्शन में आइडिया और रोचक ढंग से उसे पेश करने पर ज़ोर रहेगा.

  1. आप सोशल मीडिया के कौन-कौन से प्लेटफार्म पर उपस्थित हैं? सोशल मीडिया और बुक ऐप एक दूसरे को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?

रेणु अगाल – एप आईओएस और विंडोज में उपलब्ध है और आप डेस्कटॉप पर भी किताबें डाउनलोड कर सकते है. स्ट्रेटेजिक पार्टनशिप्स के ज़रिये प्रसार की बहुत योजनाएं है जिससे  ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक एप पहुंच सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 mins
WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify WP Jobs Board – Ajax Search and Filter WordPress Plugin Smart QR Codes Generator – Plugin for WordPress Dating App – web version, iOS and Android apps WooCommerce Ultimate Reports Instagram Theatre Alipay Cross Border Online Payment Marketplace Multi Currency Plugin for WooCommerce Gravity Forms Encrypted Fields QuickBooks(Intuit) Payment API Gateway for WooCommerce OmniPrice – PrestaShop Omnibus Directive compatibility module