जगरनॉट बुक्स ने लांच किया स्मार्टफोन के लिए हिंदी किताबों का ऐप

दुनिया जिनकी मुट्ठी में होती है किताबें उनकी जेब में होंगी- किताबों के नए ऐप के बारे में यही कहा जा सकता है. प्रिंट में साल भर के अन्दर ही अपनी किताबों से एक अलग पहचान बना चुके प्रकाशन जगरनॉट बुक्स का हिंदी ऐप आ गया है. इसका बहुत दिनों से इन्तजार था. उनका अंग्रेजी ऐप पहले से मौजूद है. इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके आप आसानी से जगरनॉट प्रकाशन की किताबें डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं. इस तरह का एक ऐप डेलीहंट पहले से ही मौजूद है जो सभी प्रकाशकों की किताबों को अपने ऐप के माध्यम से खरीदने की सुविधा प्रदान करता है. लेकिन डेलीहंट आईफोन वालों को किताबें पढने और खरीदने की सुविधा प्रदान नहीं करता है. जबकि जगरनॉट की किताबें एंड्रायड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है. शुरू में जगरनॉट अपने प्रकाशन की किताबों एक साथ-साथ डायमंड बुक्स, प्रभात प्रकाशन और तद्भव पत्रिका की चुनी हुई सामग्री को अपने ऐप में स्थान देगा. सब बहुत कम कीमत पर. हिंदी में किताबों के पाठक कीमत का रोना बहुत रोते रहे हैं. इस तरह के ऐप क्रांतिकारी बदलाव की तरह देखे जाने चाहिए.

चिक्की सरकार

जगरनॉट बुक्स की प्रकाशक चिक्की सरकार का कहना है कि “हम हिंदी के पाठकों के लिए जगरनॉट बुक्स का ऐप करते हुए काफी उत्साहित हैं. मेरा मानना है कि हिंदी पाठकों का बाजार अंग्रेजी से भी बड़ा होगा.”

स्मार्टफोन के माध्यम से, ईबुक के माध्यम से हिंदी किताबों का बाजार बढ़ने वाला है. इसी आकलन को ध्यान में रखकर अमेज़न किंडल ने भी अभी हाल में अपने ऐप और डिवाइस के माध्यम से हिंदी किताबों की बिक्री शुरू की थी जिसका पाठकों ने अच्छा स्वागत किया. लेकिन जगरनॉट का ऐप स्मार्टफोन आधारित है जिसके सफल होने की सम्भावना अधिक है क्योंकि आज स्मार्टफोन गाँव गाँव तक पहुँच चुका है. इंटरनेट की सेवाओं की दर सस्ती होती जा रही है. इसलिए आने वाले समय में अगर जगरनॉट ने अपने प्लेटफोर्म पर किताबों का चयन अच्छा रखा तो यह सबसे सफल मंच बन सकता है.

जगरनॉट बुक्स की कार्यकारी संपादक रेणु अगाल का कहना है, “हम उम्मीद करते हैं कि इससे लोगों के पढने का तरीका बदल जायेगा. पहली बार हम ऐसा बुकशेल्फ तैयार करें जिसमें सबकी पसंद का कुछ न कुछ हो- रोमांस से लेकर क्लासिक तक, साहित्य से लेकर राजनीति और जीवनी तक. सब बहुत कम कीमत पर उपलब्ध होगा.”

रेणु अगाल

खुशी की बात यह है कि जगरनॉट ऐप पर पहले महीने में मुफ्त में किताबें पढने के लिए उपलब्ध होंगी. जून माह से बहुत सस्ती दरों पर.

देर किस बात की है. आइये किताबों की दुनिया के इस नए अनुभव का हिस्सा बनिए. ऐप डाउनलोड कीजिये या https://www.juggernaut.in पर जाकर अपनी पसंद की हिंदी किताबें देखिये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 mins
WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify Christmas Rain – WordPress Plugin BBOOTS – Mini CMS system for phpBB User Profile Elementor AI ChatBot for Automated Live Chat Support Discount by Total Cart Value for WooCommerce Master Slider jQuery Slider Plugin Pros & Cons Widget for Elementor Ninja Forms Google Spreadsheet Addon MP3 Sticky Player WordPress & WooCommerce Plugin Sticky Radio Player WordPress Plugin – Full Width Shoutcast and Icecast HTML5 Player